कोरोना अपडेट्स@9 April: कर्नाटक में 10 नए केस, गुजरात में 48 साल के शख्स की मौत, देश में 6 हजार पॉजिटिव

कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार मरीजों की संख्या 6 हजार के करीब पहुंच गई है। जबकि 183 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के 32 राज्यों में कोरोना का संक्रमण जारी है। इंदौर में कोरोना संक्रमित डॉक्टर की मौत हो गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 9, 2020 1:57 AM IST / Updated: Apr 09 2020, 01:18 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हजार के करीब पहुंच गई है। जबकि 183 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि अब तक 565 लोग ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में संक्रमण के 162 नए केस सामने आए हैं। जबकि गुजरात में 55 नए मरीज मिले हैं। जबकि राजस्थान में 30 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आज तीन मरीजों की मौत हो गई है। इंदौर में संक्रमित एक डॉक्टर ने दम तोड़ दिया है। जबकि कर्नाटक में एक 82 साल की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बुधवार को पूरे देश में पिछले 24 घंटे में 565 केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 117 नए मरीज मिले हैं। जबकि दिल्ली में 93 संक्रमित मिले हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

वहीं, बुधवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 773 केस सामने आ चुके हैं। देश में 5194 कंफर्म कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं। अभी तक 402 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना से अब तक 149 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 32 लोगों की मौत हुई।

यूपी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने 15 जिलों को पूरी तरह से सील कर दिया है। हालांकि इसमें वहीं इलाके सील किए गए हैं, जहां मरीज है। वहीं, मध्यप्रदेश में भी सरकार ने भोपाल, इंदौर और उज्जैन को सील कर दिया है।

ओडिशा में 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ओडिशा में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। सीएम नवीन पटनायक ने देश में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया है। लॉकडाइन बढ़ाने वाला ओडिशा पहला राज्य है। साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अभी रेल और वायुसेवाओं पर रोक जारी रहने दिया जाए। राज्य में सरकार ने 17 जून तक स्कूल कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।ओडिशा में संक्रमित मरीजों की संख्या 42 है। यहां एक शख्स की मौत भी हो चुकी है। 

24 घंटे में 22 मौतें 

देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। देश के 32 राज्य कोरोना से प्रभावित हैं। यहां 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को महाराष्ट्र में 8 तो मध्यप्रदेश में 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 2 शख्स की जान गई है। जबकि तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक शख्स की मौत हुई है। 

राज्यों का हाल 

महाराष्ट्र- राज्य में बुधवार को 117 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1135 हो गई है। राज्य में मुंबई शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं, महाराष्ट्र में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 117 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के संकट के बीच राज्य सरकार ने मुंबई में लोगों को घर से बाहर न निकलने के लिए कहा है। इसके साथ ही साफ किया है कि जरूरी कामों के लिए घर से बाहर निकलने वालों को मास्क पहनना जरूरी है। मुंबई में संक्रमण के 702 को पुणे में 159 लोग संक्रमित हैं। 

तमिलनाडु- राज्य में बुधवार को 48 केस सामने आए हैं। जिसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 738 तक पहुंच गई है। जबकि बुधवार को एक शख्स की मौत हो गई है। यहां अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में  69 नए मामले सामने आए थे। 

मध्यप्रदेश- कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल, उज्जैन, इंदौर को पूरी तरह से सील करने के निर्देश दिए हैं। 14 जिलों में लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। कोरोना बीमारी को छुपाने वाले व्यक्ति पर एफआईआर और दंडात्मक कार्यवाही होगी। बुधवार को प्रदेश में 51 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 341 तक पहुंच गया है। वहीं, कल तीन लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद प्रदेश में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना के कहर से सबसे ज्यादा इंदौर प्रभावित है। इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 151 हो गई है। जबकि राजधानी भोपाल में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं यहां अब तक 85 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 

राजस्थान- प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 383 हो गई है। यहां बुधवार को संक्रमण के 40 नए मरीज मिले हैं। जबकि एक शख्स की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए थे। राजधानी जयपुर में कोरोना के सबसे अधिक 129 मरीज हैं। 

उत्तरप्रदेश- प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सीलिंग किये गए इलाकों मे किसी भी तरह के काम के लिये लोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। बेहद जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिये भी सिर्फ होम डिलीवरी होगी। ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं। सरकार एक सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर बनायेगी, जहां पर भी जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिये ऑर्डर दे सकते हैं। इन सभी पंद्रह जिलों मे दिये गये लॉकडाउन पासेज की फिर से समीक्षा होगी और जिनके लिये बेहद जरूरी होगा उन्हीं को पास दिये जायेंगे। सब्जी मंडियां, फल मंडियां और भीड़भाड़ वाली किसी भी गतिविधि पर पूरे जिले मे प्रतिबंध होगा। सील इलाके के बाहर आने जाने पर रोक के दौरान दोषी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।  प्रभावित इलाके को सील करके हर घर का सैनिटाइजेशन किया जायेगा। 

प्रदेश में बुधवार को 29 नए मामले सामने आए। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित केसों की संख्या 361 हो गई है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 31 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश का आगरा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 64 है। जबकि गौतमबुद्ध नगर जिलें में मरीजों की संख्या 58 है। 

राज्यवार आकंड़े देखिए

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र113594611772
केरल3452598402
कर्नाटक1811482806
गुजरात1861452516
उत्तरप्रदेश3613263104
तेलंगाना4533974511
राजस्थान4133654503
दिल्ली6696392109
हरियाणा1671333202
पंजाब114901410
तमिलनाडु7387092108
मध्यप्रदेश3472982525
लद्दाख140410-
जम्मू-कश्मीर1581490603
आंध्र प्रदेश3483390603
पश्चिम बंगाल103821605
चंडीगढ़181107-
छत्तीसगढ़110209-
उत्तराखंड353005-
बिहार43271501
गोवा0707--
हिमाचल प्रदेश28240202
ओडिशा42390201
मणिपुर020101-
मिजोरम0101--
अंडमान निकोबार 1111--
झारखंड1312-01
पुदुचेरी050401-
दादरा-नगर हवेली0101--
त्रिपुरा0101--
अरूणाचल प्रदेश0101--
असम2828--
TOTAL59795228568183

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!