पीएम मोदी का कड़ा संदेश: भ्रष्टाचार में लिप्त किसी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा

Published : Oct 28, 2022, 08:02 PM IST
पीएम मोदी का कड़ा संदेश: भ्रष्टाचार में लिप्त किसी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर अपना मैसेज भेजा है। सीवीसी यानी केंद्रीय सतर्कता आयोग 6 नवंबर तक जागरूकता सप्ताह मना रहा है। सीवीसी की थीम एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत है। 

PM Modi warned corrupts: भष्ट्राचार के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार न केवल आम नागरिक को अधिकारों से वंचित करता है, बल्कि देश की प्रगति को बाधित करने के अलावा उसकी सामूहिक शक्ति को भी प्रभावित करता है।

सतर्ककता जागरूकता सप्ताह के लिए भेजा संदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर अपना मैसेज भेजा है। सीवीसी यानी केंद्रीय सतर्कता आयोग 6 नवंबर तक जागरूकता सप्ताह मना रहा है। सीवीसी की थीम एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत है। 

पीएम बोले-भ्रष्टाचार की परिस्थितियों पर हमला जरूरी

पीएम मोदी ने सीवीसी को भेजे गए अपने संदेश में यह कहा कि भ्रष्टाचार को पनपने के लिए जो भी परिस्थितियां जिम्मेदार हैं, उन पर हमला करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने आठ वर्षों में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम किया है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति की ही देन है कि आज देश आगे बढ़ रहा है। देश में ऐसी किसी भी संस्था या व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा जो किसी प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह देश में विश्वास का माहौल बना है जिसमें आज हर ईमानदार व्यक्ति अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी प्रक्रिया और पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह जीवन में ईमानदारी, अखंडता और पारदर्शिता को बढ़ावा देकर राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को मजबूत करेगा।

राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति ने भी दिया संदेश

सीवीसी जागरूकता सप्ताह के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी अपना संदेश दिया है। प्रेसिडेंट मुर्मू ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई इस महान राष्ट्र के सभी नागरिकों का सामूहिक कर्तव्य और जिम्मेदारी है। पारदर्शिता और अखंडता के आदर्श हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। एक भ्रष्टाचार मुक्त भारत एक नया और विकसित भारत की ओर देश की प्रगति के रूप में सभी द्वारा साझा किया गया दृष्टिकोण है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि शासन में अखंडता सुनिश्चित करने के प्रयासों में एक साथ आना देश के सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद है कि सभी नागरिक और हितधारक सामूहिक रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें:

इमरान खान ने शुरू किया आजादी मार्च: कार्यकर्ताओं से लाठी-डंडे, फेस मॉस्क, मार्बल्स लाने की अपील

फौलादी दस्तक: हजीरा में स्टील प्लांट के भूमिपूजन पर बोले पीएम मोदी- विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम

अभिनेत्री खुशबू सुंदरम पर द्रमुक नेता का ऐसा कमेंट...कनिमोझी की माफी के बाद भी नहीं थमा बवाल

पीएम ऋषि सुनक ने ब्रिटिशर्स को दिलाया विश्वास-ट्रस की गलतियों को करेंगे सही, जानिए फर्स्ट स्पीच की 10 बातें

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?