पीएम मोदी को नहीं है इस एक बात का अनुभव, जानें कैसा रहा एडवेंचर शो Man vs Wild

Published : Aug 13, 2019, 08:44 AM ISTUpdated : Aug 13, 2019, 11:23 AM IST
पीएम मोदी को नहीं है इस एक बात का अनुभव, जानें कैसा रहा एडवेंचर शो Man vs Wild

सार

डिस्कवरी के इस एडवेंचर शो को भारत समेत 180 देशों में प्रसारित किया गया। लोगों के बीच इसे लेकर उत्सुकता थी। 

नई दिल्ली. सोमवार को पीएम मोदी का बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर शो Man V/s Wild का टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान मोदी ने अपने जीवन के कई बातें बेयर ग्रिल्स के साथ शेयर की। इसके साथ ही बेयर ग्रिल्स पीएम के मुरीद हो गए और भारत के भविष्य के लिए कामना की। शो में कई जगह बेयर ग्रिल्स मोदी को डराने की कोशिश करते हैं लेकिन वे उसे हंसकर टाल देते तो इस पर बेयर ग्रिल्स ने पीएम से पूछा कि उन्हें डर नहीं लगता तो उन्होंने जवाब दिया कि वे डर से संभलने के बारे में कभी कुछ कह नहीं पाएंगे। क्योंकि उन्हें इसका अनुभव कभी नहीं हुआ। मोदी का मन हमेशा शांत रहता है, जो होता है उसे वे आसानी से स्वीकार कर लेते हैं।

प्रकृति से साम्य बनाने का संदेश 

पीएम मोदी ने शो में बेयर ग्रिल्स से बातचीत करते हुए प्रकृति से साम्य बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृतिक संसाधनों का दोहन करते समय सभी को सोचना चाहिए कि आज से 50 साल बाद आने वाले बच्चे हमसे क्या सवाल करेंगे। आने वाली पीढ़ियों की चिंता ध्यान में रखकर ही पूरी दुनिया प्रकृति संरक्षण का कदम उठा सकती है।

ये भी पढ़ें...मोदी के इस शो में जाने से PAK बौखलाया

ये भी पढ़ें...हिमालय के ठंडे पानी से कांपे बियर ग्रिल्स, पीएम मोदी ने खुद नाव चलाकर पार कराई नदी

ये भी पढ़ें...पिताजी गरीब थे, नमक से धोता था कपड़े, Man vs Wild में पीएम मोदी ने शेयर की बचपन की बातें​​​​​​​
 

सहजता का बनाया मुरीद

बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर शो में पीएम मोदी की सहजता लुभाने वाली थी। इस दौरान बेयर ग्रिल्स ने मोदी के कंधे पर कई बार हाथ रखा, लेकिन उन्होंने इस चीज को बहुत सहजता से लिया। मोदी ने बेयर ग्रिल्स को इस बात का एहसास नहीं होने दिया कि वे कितने बड़े व्यक्तित्व हैं। इस दौरान उन्होंने बेयर ग्रिल्स के साथ चाय का स्वाद भी लिया।

भारतीय संस्कृति के विचारों से कराया रूबरू 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शो से प्रकृति के प्रति भारतीय संस्कृति के विचारों से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि यहां हर जीव, पेड़-पौधे में ईश्वर का अंश माना जाता है। उन्होंने प्रकृति से संघर्ष नहीं साम्य का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने बचपन के उन पलों को याद किया जब वे हिमालय की गोद में जिंदगी बिताया करते थे।

ये भी पढ़ें...Man Vs Wild: 4 किलोमीटर पैदल चलकर पीएम मोदी से मिले बियर ग्रिल्स, दुनिया को दिया यह संदेश​​​​​​​

ये भी पढ़ें...'अपुन को जिंदगी में कुछ डेयरिंग करना था...' पीएम मोदी के एडवेंचर शो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

180 देशों में प्रसारित हुआ शो 

डिस्कवरी के इस एडवेंचर शो को भारत समेत 180 देशों में प्रसारित किया गया। लोगों के बीच इसे लेकर उत्सुकता थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप