
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladmir Putin) 6 दिसंबर को भारत आने वाले हैं। पुतिन की यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच असॉल्ट राइफल AK-203 के सौदे पर साइन होगा। भारत रूस से 7.5 लाख AK-203 राइफल खरीदना चाहता है। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश के अमेठी में होगा।
रूस के साथ AK-203 डील को एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 के बाद हुआ महत्वपूर्ण सौदा कहा जा रहा है। AK-203 राइफल की गिनती दुनिया के सबसे अच्छे असॉल्ट राइफलों में होती है। इससे भारतीय सैनिकों की ताकत बढ़ेगी। 800 मीटर तक मार करने वाला यह राइफल काफी भरोसेमंद है। AK-203 डील के लिए सभी आवश्यक मंजूरी मिल गई है। रक्षा संबंधी मामलों की कैबिनेट समिति (Cabinet Committee on Security) ने भी सौदे को अंतिम स्वीकृति दे दी है।
बता दें कि भारत और रूस AK-203 डील पर कई साल पहले सहमत हो गए थे, लेकिन तकनीक ट्रांफसर के मुद्दे पर बात अटक गई थी। इस मुद्दे को हल कर लिया गया है। सौदे के अनुसार भारत रूस से 7.5 लाख AK-203 राइफल खरीदेगा। इनमें से 70 हजार राइफल में रूस में बने पुर्जे लगेंगे। इसके बाद के राइफल में भारत में बने पुर्जे लगेंगे। राइफल बनना शुरू होने के 32 महीने में सेना को इसकी सप्लाई शुरू हो जाएगी।
AK-203 राइफल की खासियत
AK-203 दुनिया की सबसे मशहूर असॉल्ट राइफल AK-47 का अपडेटेड वर्जन है। AK-203 अबतक की सबसे अपडेट राइफलों में से एक है। यह कंवर्टेबल राइफल है। इसे सेमी ऑटोमेटिक और ऑटोमेटिक मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है। AK-47 सबसे बेसिक मॉडल है। इसके बाद AK में 74, 56, 100 सीरीज, 200 सीरीज आ चुकी है।
AK-203 की मुख्य विशेषताएं
2+2 बातचीत के लिए आ रहे हैं पुतिन
व्लादिमिर पुतिन भारत और रूस के बीच 21वीं सालाना बैठक (2+2 बातचीत) में शामिल होने आ रहे हैं। 2+2 बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात होगी। माना जा रहा है कि हिंद महासागर, अफगानिस्तान और सीरिया जैसे अहम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति बन सकती है। शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) और रशिया-इंडिया-चाईना (RIC) के बारे में भी अहम बातचीत हो सकती है।
मोदी और पुतिन की बातचीत में रक्षा और व्यापार पर भी अहम समझौते हो सकते हैं। इसके अलावा इन्वेस्टमेंट और साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर भी दोनों नेता बातचीत कर सकते हैं। पिछले साल 2+2 समिट नहीं हो पाई थी। इसे कोविड की वजह से रद्द कर दिया गया था। यह समिट बारी-बारी से दोनों देशों में होती है।
ये भी पढ़ें
बर्खास्त SHO सीमा जाखड़ का CCTV में दिखा 'असली' चेहरा, पुलिस के हाथ लगा तस्करों को भगाने वाला Video
Maharashtra: ठाणे के नाले में मिली एक युवक की लाश, आम आदमी से लेकर पुलिस तक में मचा हड़कंप
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.