पैडल फॉर हेल्थ: आजादी के अमृत महोत्सव पर मंत्रियों ने साइकिल चलाकर दिया हेल्दी इंडिया का मैसेज

देश अपनी आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसमें फिटनेस जैसे मुद्दे भी शामिल किए गए हैं। इसी सिलसिले में आज सुबह कुछ केंद्रीय मंत्रियों ने 'पैडल फॉर हेल्थ' कार्यक्रम में भाग लिया।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 14, 2021 2:59 AM IST

नई दिल्ली.  केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार सुबह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आज़ादी का अमृत महोत्सव 'पैडल फॉर हेल्थ' कार्यक्रम में हिस्सा लिया।' बता दें कि देश अपनी आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसे स्वास्थ्य जैसे मुद्दे से भी जोड़ा गया है। इससे पहले शुक्रवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 (Fit India Freedom Run) के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था।

स्वस्थ्य भारत ही सशक्त भारत
कार्यक्रम का शुभारंभर करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा-स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कुछ और संस्थाओं के साथ मिलकर पैडल फॉर हेल्थ जागरूकता अभियान शुरू किया है। स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत हो सकता है।

pic.twitter.com/jj8orHL4Ej 

ये भी जानें-टेंशन दूर भगाइए, आइए देश के साथ दौड़ लगाइए; ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से आज़ादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 (Fit India Freedom Run) के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।

2 अक्टूबर तक चलेंगे कार्यक्रम
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के तहत 75 जिलों और प्रत्येक जिले के 75 गांवों में 2 अक्टूबर 2021 तक प्रत्येक सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार, फिट इंडिया फ्रीडम रन 744 जिलों में, 744 जिलों के प्रत्येक ज़िले में 75 गांवों और देश भर के 30,000 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होगा।

यह है इसका उद्देश्य
अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में दौड़ने और खेलकूद जैसी फिटनेस गतिविधियों को अपनाने और मोटापे, आलस, तनाव, चिंता और अन्य बीमारियों आदि से मुक्ति पाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प "फिटनेस की डोज़-आधा घंटा रोज" लेने का आह्वान किया जाएगा।

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की प्रमुख गतिविधियों में शपथ लेना, राष्ट्रगान प्रस्तुत करना, फ्रीडम रन स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा स्वयं सेवकों में भाग लेने के लिए जागरूकता पैदा करना और अपने गांवों में इसी तरह के फ्रीडम रन का आयोजन करना शामिल है। लोग फिट इंडिया पोर्टल https://fitindia.gov.in पर अपना रन रजिस्टर और अपलोड कर सकते हैं और #Run4India और #AzadikaAmritMahotsav के साथ अपने सोशल मीडिया चैनलों पर फ्रीडम रन को बढ़ावा दे सकते हैं।
इस अभियान का पहला संस्करण 15 अगस्त से 2 अक्टूबर, 2020 तक आयोजित किया गया था। केंद्रीय सशस्त्र बलों, गैर सरकारी संगठनों, निजी संगठनों, स्कूलों, लोगों, युवा क्लबों सहित केंद्रीय / राज्य सरकार के विभागों और संगठनों के 5 करोड़ से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया और लगभग 18 करोड़ किलोमीटर की दूरी को कवर किया।

यह भी पढ़ें
मोदी सरकार के मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्राः 6 दिन, 19 राज्य, 265 जिले और 1663 सभाएं
स्वतंत्रता दिवस: आजादी के वे नारे जिन्होंने हिला दी थीं अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें
क्या है राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का मतलब? अपमान करने वालों के लिए निर्धारित है ये सजा

Share this article
click me!