Weather report: उत्तरभारत में शीतलहर-कोहरे का Alert, कश्मीर में चिल्लाईकलां से पहले जीरो से नीचे पहुंचा तापमान

IMD ने आजकल में उत्तर भारत जैसे-हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में शीतलहर की भविष्यवाणी की है। यहां सुबह घना कोहरा बना रह सकता है। उत्तर भारत के टेम्परेचर में 3-4 डिग्री तक की गिरावट आने लगी है। उधर, कश्मीर में चिल्लाई कलां से पहले टेम्परेचर शून्य से नीचे जाने लगा है।

Amitabh Budholiya | Published : Dec 19, 2022 3:05 AM IST / Updated: Dec 19 2022, 08:38 AM IST

वेदर रिपोर्ट. भारत मौसम विभाग(IMD) ने आजकल में उत्तर भारत जैसे-हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में शीतलहर की भविष्यवाणी की है। यहां सुबह घना कोहरा बना रह सकता है। उत्तर भारत के टेम्परेचर में 3-4 डिग्री तक की गिरावट आने लगी है। उधर, कश्मीर में चिल्लाई कलां से पहले टेम्परेचर शून्य से नीचे जाने लगा है। पढ़िए क्या कहता है मौसम का मिजाज...


चिल्लाई कलां (Chillai Kalan) की 40 दिन की कड़ाके की ठंड से कुछ दिन पहले कश्मीर और लद्दाख में रविवार को शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया, जिसमें पहलगाम कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा। बता दें कि चिल्लाई कलां 40  दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि में से एक है। इसे ‘चिल्ले भी कहते हैं, जो कश्मीर में होता है। यह हर साल 21 दिसंबर से 29 जनवरी तक कश्मीर में सबसे कठोर सर्दियों की अवधि होती है। ‘चिल्लाई कलां' एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ है 'बड़ी सर्दी'। (पहली तस्वीर गाजियाबाद की है)

(ये तस्वीर श्रीनगर की है)

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है। विभाग ने एक सप्ताह से अधिक शुष्क मौसम की उम्मीद की हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ठंडे रेगिस्तान कहे जाने वाले लद्दाख के लेह में टेम्परेचर शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल में शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम था। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में पिछली रात शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में पिछली रात शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग रिसॉर्ट में पिछली रात शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में पारा शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम था, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था।


भारत मौसम विभाग(IMD) और स्काईमेट वेदर के अनुसार आजकल में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह  के दक्षिणी हिस्सों में एक या दो बार भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी और 20 से 22 दिसंबर के बीच तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

20 से 22 दिसंबर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल में 21 दिसंबर से हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।


स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार बीते दिन अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हुई।बाकी देशों में मौसम शुष्क रहा। मराठवाड़ा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। हिमाचल प्रदेश और सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक रहा। पंजाब और त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा देखा गया।

यह भी पढ़ें
Year Ender 2022: वो 15 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने सारी दुनिया को शॉक्ड कर दिया, क्राइम-पॉलिटिक्स और हादसे
मलेशिया में लैंडस्लाइड: पिकनिक स्पॉट पर लगे कैम्पों पर टूटकर गिरा पहाड़, मलबे में दबे थे ये मासूम, 12 PICS

 

Share this article
click me!