चुनाव कैंपेन के दौरान कम से कम सात-आठ लोगों ने कन्हैया कुमार और उनके साथ चल रहे लोगों पर हमला बोल दिया और मारपीट की है।

Kanhaiya Kumar assaulted: जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर शुक्रवार को उस समय हमला कर मारपीट की गई जब वह प्रचार कर रहे थे। चुनाव कैंपेन के दौरान कम से कम सात-आठ लोगों ने कन्हैया कुमार और उनके साथ चल रहे लोगों पर हमला बोल दिया और मारपीट की है। कन्हैया कुमार पर काली स्याही भी फेंकी गई। घटना पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर क्षेत्र की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कन्हैया कुमार, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमलावरों में दो ने जारी किया वीडियो

प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला करने वाले हमलावरों में दो ने वारदात का वीडियो भी जारी किया है। वीडियो जारी करने वालों ने दावा किया कि उन लोगों ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पिटाई की है क्योंकि उन्होंने देश तोड़ने और भारतीय सेना के खिलाफ बोला था।

आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद भी मारपीट की शिकार

कन्हैया कुमार पर जब हमला हुआ तो उस वक्त उनके साथ प्रचार कर रही ब्रह्मपुरी की आम आदमी पार्टी की पार्षद छाया गौरव शर्मा सहित कई अन्य महिलाएं थी। छाया गौरव शर्मा ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि वह और कन्हैया कुमार करतार नगर में पार्टी के कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। उसी समय सात से आठ लोगों ने कन्हैया कुमार को माला पहनाई। उसी दौरान उन पर स्याही फेंकी और फिर उनकी पिटाई की। उन्होंने कहा कि इस मारपीट में तीन चार महिलाएं भी घायल हो गईं। एक महिला पत्रकार नाले में गिर गई। छाया गौरव वर्मा ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें उनके स्टोल का उपयोग करके एक कोने में खींच लिया। उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें:

Video: स्वाति मालीवाल से मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला गरमाया, आप ने वीडियो जारी कर दिखाया सच, पीड़िता बोली-अंदर का वीडियो निकालो