व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न: दीया जलाने से लेकर हनुमान चालीसा तक... जानें-23 साल पुरानी परंपरा

Published : Nov 07, 2026, 10:01 AM IST
Diwali Celebration in USA

सार

Donald Trump Diwali Celebration 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीया जलाकर दिवाली मनाई। इस खास मौके पर उन्हें हनुमान चालीसा भेंट की गई। जानें समारोह की खास बातें और 23 साल पुरानी परंपरा।

White House Diwali Celebration: अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में दीया जलाकर दीपों के त्योहार का जश्न मनाया। इस खास मौके पर ट्रंप को हनुमान चालीसा भी भेंट की गई। समारोह में कई भारतीय-अमेरिकी हस्तियों, बड़े उद्योगपतियों और दिग्गज कंपनियों के CEO ने हिस्सा लिया।

ट्रंप ने ओवल ऑफिस में जलाया दीया

देशभर में दिवाली की रौनक देखने को मिल रही है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी दीपों के इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाया। शुक्रवार को ओवल ऑफिस में आयोजित विशेष समारोह के दौरान ट्रंप ने दीया जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा समेत कई प्रमुख भारतीय-अमेरिकी अधिकारी और कारोबारी मौजूद रहे।

ट्रंप को भेंट की गई हनुमान चालीसा

इस समारोह का सबसे खास आकर्षण ट्रंप को दिया गया एक अनोखा तोहफा रहा। GOQii टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और CEO विशाल गोंडल ने अमेरिकी राष्ट्रपति को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की। विशाल गोंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि ओवल ऑफिस में रोशनी बांटने का यह पल उनके लिए ऐतिहासिक और बेहद खास है। उन्होंने यह भी बताया कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा का पाठ लाखों लोग साहस, भक्ति और शक्ति प्राप्त करने के लिए करते हैं।

समारोह में जुटीं कई बड़ी हस्तियां

व्हाइट हाउस के इस दिवाली समारोह में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। इनमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, IBM के CEO अरविंद कृष्णा और FBI निदेशक काश पटेल शामिल रहे। इसके अलावा मशहूर शेफ विकास खन्ना, अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के निदेशक जय भट्टाचार्य और माइक्रोन टेक्नोलॉजी के CEO संजय मेहरोत्रा समेत कई प्रमुख कारोबारी और भारतीय-अमेरिकी हस्तियां भी कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।

और पढ़ें- Donald Trump को ले डूबा America का Gen Z? क्यों नहीं मिला युवाओं का साथ!

2003 में हुई थी व्हाइट हाउस में दिवाली की शुरुआत

व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा करीब 23 साल पुरानी है। इसकी शुरुआत साल 2003 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने की थी। शुरुआत में दिवाली के कार्यक्रम मुख्य रूप से आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में आयोजित किए जाते थे। इनमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य और भारतीय राजनयिक शामिल होते थे। इसके बाद साल 2009 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित दिवाली समारोह के दौरान खुद दीया जलाया था। ऐसा करने वाले वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। इसके बाद से व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा लगातार जारी है। समय के साथ ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम जैसी जगह पर भी दिवाली समारोह आयोजित किए जाने लगे। इस बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दीया जलाना और उन्हें हनुमान चालीसा भेंट किया जाना समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थीं निशा कुमारी भगत? धर्मांतरण के विरोध में मुंडन कराकर आई थीं चर्चा में, आदिवासी समाज की उठाती थीं आवाज
कौन है ट्रंप को मारने की बात कहने वाला वेनेजुएला का शख्स? 3 हथियारों के साथ कैसे पकड़ा गया?