पैर छूकर माफी मांगो... पूर्व IndiGo कर्मचारी का दावा, टाई भूलने पर किया गया अपमानित, वीडियो वायरल

Published : Jul 15, 2026, 05:48 PM IST
Former IndiGo Employee Viral Video

सार

Former IndiGo Employee Viral Video: पूर्व IndiGo कर्मचारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने दावा किया है कि टाई पहनना भूलने पर उसे पैर छूकर माफी मांगने को कहा गया, जिसके बाद उसने अपनी ड्रीम जॉब छोड़ दी। देखें वायरल वीडियो

Instagram Viral Video: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काम कर चुके इंडिगो (IndiGo) के पूर्व ग्राउंड स्टाफ कर्मचारी मोहम्मद जमशिद वाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि सिर्फ टाई पहनना भूल जाने की वजह से उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जिसे उन्होंने अपनी गरिमा के खिलाफ बताया। उनका कहना है कि इसी घटना के बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया।

पूर्व इंडिगो स्टाफ ने बताया क्या हुआ था उस दिन?

जमशिद के मुताबिक, वह अपनी ड्यूटी के तहत टर्मिनल-1 में साप्ताहिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी की नजर इस बात पर गई कि उन्होंने यूनिफॉर्म के साथ टाई नहीं पहनी है। उन्होंने तुरंत अपनी गलती स्वीकार की, माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि आगे ऐसा नहीं होगा। इसके बाद संबंधित अधिकारी ने उनके सुपरवाइजर को बुलाकर सवाल किया कि बिना पूरी यूनिफॉर्म के उन्हें टर्मिनल में कैसे आने दिया गया। जमशिद का कहना है कि सुपरवाइजर ने भी माफी मांगी और फिर उन्हें भी अपनी सुपरवाइजर से माफी मांगने के लिए कहा गया। उन्होंने बिना किसी विरोध के ऐसा किया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के इस डिलीवरी बॉय की कहानी दिल जीत लेगी

'पैर छूने' की बात पर किया इनकार

जमशिद का आरोप है कि इसके बाद उनसे अपनी सुपरवाइजर के पैर छूकर माफी मांगने के लिए कहा गया। उनके अनुसार, यह मांग एक प्रोफेशनल वर्क स्पेस के लिए अपमानजनक थी। उन्होंने सम्मानपूर्वक ऐसा करने से इनकार कर दिया। उनका दावा है कि इनकार के तुरंत बाद उन्हें टर्मिनल से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। उन्होंने कहा कि ड्रेस कोड का उल्लंघन उनकी गलती थी और उसके लिए वह जिम्मेदारी लेने को तैयार थे, लेकिन किसी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई का तरीका सम्मानजनक और प्रोफेशनल होना चाहिए। नीचे देखें वायरल वीडियो-

 

 

एथिक्स टीम तक पहुंचा मामला, लेकिन नतीजे से नहीं थे संतुष्ट

घटना के बाद छुट्टी से लौटने पर जब सहकर्मियों ने उनसे इस मामले पर चर्चा की तो उन्हें महसूस हुआ कि यह बात ऑफिस में फैल चुकी है। इसके बाद उन्होंने इंडिगो की एथिक्स एंड कंप्लायंस टीम के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई। जमशिद ने जांच करने के लिए टीम का धन्यवाद भी किया, लेकिन उनका कहना है कि जांच के निष्कर्ष से वह संतुष्ट नहीं थे। उनके मुताबिक, उन्हें बताया गया कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज से यह पुष्टि नहीं हो सकी कि वह उस दिन टर्मिनल-1 में मौजूद थे। उन्होंने इस निष्कर्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि टर्मिनल का चेक-इन एरिया व्यापक सीसीटीवी निगरानी में रहता है।

ये भी पढ़ें- ₹11 लाख की नौकरी वाली लड़की की पसंद ₹1 करोड़ कमाने वाले लड़के

आत्मसम्मान से समझौता नहीं इसलिए छोड़ दी ड्रीम जॉब

पूर्व कर्मचारी का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम ने उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने इंडिगो से इस्तीफा देने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी में मिले अवसरों और सहयोगी सहकर्मियों के लिए वह आभारी हैं, लेकिन उनका मानना है कि किसी भी कर्मचारी के साथ पद या जिम्मेदारी के आधार पर नहीं, बल्कि सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार होना चाहिए।

फिलहाल जमशिद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई यूजर्स, जिन्होंने खुद को इंडिगो का पूर्व कर्मचारी बताया, उन्होंने भी कार्यस्थल के माहौल को लेकर अपने अनुभव शेयर किए हैं। वहीं, कई लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। खबर लिखे जाने तक इंडिगो की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

गुजरात में शर्मनाक मामला! जिस नाबालिग का केस लड़ रहा था, उसी से वकील ने किया रेप
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में सनसनी! क्लासमेट ने अस्पताल के अंदर किया छात्रा का मर्डर