
हरियाणा के अंबाला में एक कार के अंदर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। 25 अक्टूबर को परशुराम नगर के एक रिहायशी इलाके में खड़ी कार के इंजन में करीब 8 फीट लंबा विशालकाय अजगर फंसा हुआ था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। अजगर को सुरक्षित निकालने के लिए मैकेनिक की मदद से कार के कुछ हिस्से और साइड बंपर खोलने पड़े। करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को बिना चोट पहुंचाए बाहर निकाला गया। वन विभाग को आशंका है कि अजगर शिमला से आई किसी गाड़ी के जरिए अंबाला पहुंचा होगा।