ISRO Scientist Resignation: इसरो वैज्ञानिकों के इस्तीफे और VRS पर क्या है नया नियम? आखिर क्या बदला

Published : Jul 16, 2026, 03:48 PM IST
ISRO Scientist Resignation VRS New Rules

सार

ISRO Scientist Resignation New Rules: हाल ही में 100 से अधिक ISRO वैज्ञानिकों के इस्तीफे के बाद सरकार ने इसरो वैज्ञानिकों के इस्तीफे और VRS को लेकर नया नियम लागू किया है। जानिए गगनयान मिशन के बीच क्या बदला और इसका क्या असर होगा।

ISRO Resignation Policy: भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम इस समय एक नई चुनौती का सामना कर रहा है। देश के सबसे अहम वैज्ञानिक संस्थान ISRO से अनुभवी वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों के इस्तीफे बढ़ने की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने सख्त प्रशासनिक कदम उठाया है। अब गगनयान समेत राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख परियोजनाओं से जुड़े वैज्ञानिकों के इस्तीफे या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के अनुरोधों पर स्थानीय स्तर पर फैसला नहीं होगा। हर मामला अंतिम मंजूरी के लिए सीधे अंतरिक्ष विभाग (DoS) मुख्यालय भेजा जाएगा। जानिए वैज्ञानिकों के इस्तीफों के बदले नियम में क्या है?

इसरो वैज्ञानिकों के इस्तीफों को लेकर क्या है सरकार का नया निर्देश?

14 जुलाई 2026 को जारी आंतरिक आदेश के मुताबिक, ISRO के ग्रुप-A वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मचारी, जो गगनयान या अन्य महत्वपूर्ण मिशनों से जुड़े हैं, उनके इस्तीफे और VRS आवेदन अब सामान्य प्रक्रिया के तहत स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी ISRO केंद्रों के निदेशकों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे मामलों को अपनी सिफारिश के साथ मुख्यालय भेजें, जहां अंतिम फैसला लिया जाएगा। सरकार का मानना है कि अचानक अनुभवी अधिकारियों के जाने से बड़े अंतरिक्ष मिशनों की समयसीमा और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- ISRO के 100+ वैज्ञानिकों ने एक साथ क्यों छोड़ी नौकरी?

क्यों बढ़ रही है वैज्ञानिकों के इस्तीफों की संख्या?

हाल के महीनों में निजी स्पेस कंपनियों के तेजी से विस्तार ने ISRO के अनुभवी वैज्ञानिकों की मांग बढ़ा दी है। बेहतर वेतन, तेज करियर ग्रोथ, आधुनिक कार्यसंस्कृति और ज्यादा अवसरों के कारण कई विशेषज्ञ निजी क्षेत्र का रुख कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक साल में करीब 100 से 120 वैज्ञानिकों ने संस्थान छोड़ा है। इनमें गगनयान, चंद्रयान-3 और SpaDeX जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

सिर्फ इस्तीफा रोकना काफी नहीं

ISRO प्रमुख वी नारायणन ने इस नए आदेश को प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अचानक होने वाले नुकसान से बचाना है। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि केवल नियम सख्त करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलेगा। अगर संस्थान को लंबे समय तक प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को बनाए रखना है तो सैलरी, प्रमोशन, रिसर्च सुविधाओं और वर्क एनवायरमेंट में भी सुधार करना होगा।

ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो कौन हैं और क्या करती हैं?

ISRO की मजबूती क्यों है जरूरी?

भारत का निजी अंतरिक्ष उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उसकी मजबूत नींव ISRO ने ही तैयार की है। नई तकनीकों का विकास, मानव अंतरिक्ष मिशन, डीप स्पेस रिसर्च और भविष्य की रणनीतिक परियोजनाओं की जिम्मेदारी अब भी ISRO के कंधों पर है। ऐसे में अनुभवी वैज्ञानिकों का संस्थान में बने रहना सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि देश के अंतरिक्ष भविष्य के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कोयल मलिक कौन हैं जिन्होंने छोड़ा सांसद पद, 2 महीने में ही आखिर क्यों दिया इस्तीफा?
'श्रीकृष्ण पढ़ते थे पांच वक्त की नमाज?' मौलाना जरजिश अंसारी के बयान से मचा देशभर में विवाद