कानपुर: बेटी मिठाई लेकर पहुंची तो घर में मिला पिता का शव, 5 दिन से लाश के पास बैठा था बेटा

Published : Nov 08, 2026, 02:40 PM IST
kanpur 82 year old doctor dead body son sat beside

सार

कानपुर में 82 वर्षीय डॉक्टर प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव का शव पांच दिन बाद फ्लैट में मिला। पिता के शव के पास मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटा बैठा रहा। जानिए कैसे हुआ घटना का खुलासा।

दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब कानपुर में एक बेटी अपने पिता को त्योहार की मिठाई और प्रसाद देने पहुंची। लेकिन घर के अंदर जो दृश्य मिला, उसने पूरे परिवार को झकझोर दिया। 82 वर्षीय रिटायर्ड डॉक्टर प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव का शव बिस्तर पर पड़ा था। शव कई दिन पुराना हो चुका था, जबकि उनका बेटा विजय पास ही बैठा हुआ था।

रतनपुर के अमन एनक्लेव फ्लैट में मिला शव

यह मामला कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर स्थित अमन एनक्लेव अपार्टमेंट का है। प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव अपने 45 वर्षीय बेटे विजय के साथ फ्लैट में रहते थे। उनकी तीन बेटियां अर्चना, भावना और प्रीति हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार के मुताबिक, विजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और पिता ही उसकी देखभाल करते थे।

यह भी पढ़ें: 'ऐसी हालत हो गई है कि...', अमिताभ बच्चन ने खुद बताया अब कैसी है उनकी तबीयत? फैन्स से मांगी माफ़ी!

घर में फैली थी तेज दुर्गंध, कई दिन पुराना था शव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटी अर्चना और उनके परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो फ्लैट में तेज दुर्गंध आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो डॉक्टर का शव बिस्तर पर पड़ा था और बेटा उसके पास बैठा था। पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, शव करीब पांच से सात दिन पुराना था। घर में खराब खाना और गंदे बर्तन भी मिले।

कभी चलाते थे निजी क्लीनिक, बेटे की करते थे देखभाल

प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव पहले निजी क्लीनिक चलाते थे, लेकिन साल 2015 के बाद उन्होंने प्रैक्टिस बंद कर दी थी। बताया जाता है कि बेटे की मानसिक स्थिति को देखते हुए वह उसके साथ ही रहते थे और उसकी देखभाल करते थे। उनका बेटा पहले नौकरी भी करता था, लेकिन कुछ साल पहले उसकी नौकरी छूट गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

घटना की जानकारी मिलने के बाद पनकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, डॉक्टर की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल मौत को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। परिवार और पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Pune Murder Case: दोस्त के पैर काटकर कचरे में फेंके, धड़ घर में छिपाया, फिर ऐसे खुला राज?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Movie Secret: कौन हैं यश के बॉडी डबल JD Sharma? दशानन सीन का खोला राज
Pune Murder Case: दोस्त के पैर काटकर कचरे में फेंके, धड़ घर में छिपाया, फिर ऐसे खुला राज?