Queen Suthida: पहले उड़ाया फाइटर जेट, अब खुद शाही विमान उड़ाकर पहुंचीं जापान, जानें क्या है खास

Published : Oct 16, 2026, 02:27 PM IST
Queen Suthida Pilots Royal Aircraft

सार

Queen Suthida Pilots Royal Aircraft: थाईलैंड की रानी सुथिदा ने पहले अकेले फाइटर जेट उड़ाया और अब खुद शाही विमान लेकर जापान पहुंचीं। जानिए उनकी इस खास यात्रा की खास बातें।

Queen Suthida Japan Trip 2026: थाईलैंड की रानी सुथिदा एक बार फिर अपने विमान उड़ाने के हुनर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सिंगल-सीटर ग्रिपेन फाइटर जेट की अकेले उड़ान भरने के बाद अब उन्होंने बैंकॉक से जापान तक शाही विमान उड़ाया। 14 अक्टूबर को उनका विमान होक्काइडो के न्यू चितोसे एयरपोर्ट पर उतरा। रानी का यह दौरा सिर्फ शाही यात्रा नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप से भी जुड़ा है। ऐसे में सवाल है कि आखिर रानी सुथिदा की यह यात्रा इतनी खास क्यों मानी जा रही है?

बैंकॉक से जापान तक खुद उड़ाया विमान, क्या है दौरे का मकसद?

VnExpress International की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी सुथिदा 14 अक्टूबर को बैंकॉक के डॉन मुआंग मिलिट्री एयरपोर्ट से रवाना हुईं और सुबह 10:05 बजे स्थानीय समय पर जापान के न्यू चितोसे एयरपोर्ट पहुंचीं। रिपोर्ट के अनुसार, विमान की कमान खुद रानी के हाथों में थी। जापान पहुंचने के बाद वह खुद गाड़ी चलाकर साप्पोरो स्थित अपने होटल गईं। 14 से 22 अक्टूबर तक चलने वाले इस दौरे का मुख्य संबंध अंतरराष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ (IIHF) से है। रानी को महासंघ के अध्यक्ष ने आमंत्रित किया है। वह 2027 IIHF महिला एशिया चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देने वाली हैं। नीचे देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- Queen Suthida कौन हैं? थाईलैंड की रानी ने अकेले उड़ाया फाइटर जेट, जानिए एयर होस्टेस से क्वीन बनने तक

फाइटर जेट की सोलो उड़ान से भी बटोरी थीं सुर्खियां

जापान यात्रा से कुछ दिन पहले, 8 अक्टूबर को रानी सुथिदा ने रॉयल थाई एयर फोर्स के सूरत थानी स्थित विंग 7 से JAS 39C ग्रिपेन फाइटर जेट की पहली सोलो उड़ान भरी थी। यह एक सीट वाला लड़ाकू विमान है, जिसे उड़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण की जरूरत होती है। Thai PBS World की रिपोर्ट के अनुसार, इस उड़ान के दौरान राजा महा वजिरालोंगकोर्न जमीन से मौजूद थे। उड़ान से पहले रानी ने फ्लाइट प्लान की जानकारी ली और विमान का निरीक्षण भी किया। लैंडिंग के बाद राजा ने उन्हें फूल दिए और उनकी वर्दी पर गोल्ड ग्रिपेन ऑर्डर पैच लगाया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में किस मिठाई के दीवाने हुए ऋषि सुनक? सास सुधा मूर्ति और स्वाति मालीवाल के साथ पहुंचे बंगाली स्वीट हाउस

फ्लाइट अटेंडेंट से पायलट तक कैसे पहुंचीं रानी सुथिदा?

रानी सुथिदा ने 2019 में राजा महा वजिरालोंगकोर्न से शादी की थी। इससे पहले वह थाई एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम करती थीं। VnExpress के मुताबिक, उन्होंने 2010 में उड़ान का प्रशिक्षण शुरू किया और अब तक करीब 1,190 घंटे का उड़ान अनुभव हासिल किया है। वह शाही यात्राओं में भी विमान उड़ाने की जिम्मेदारी निभाती रही हैं। भूटान की यात्रा के दौरान पारो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग जैसे चुनौतीपूर्ण विमानन संदर्भों में भी उनकी भूमिका रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CJP Protest: कॉकरोचों के प्रोटेस्ट से हर दिन कितना नुकसान? गरीबों की रोजी-रोटी पर सख्त दिखा SC
Delhi CP Shutdown: NDMC की पाबंदी पड़ सकती है भारी? CJP तिरंगा यात्रा से पहले सुप्रीम कोर्ट सख्त!