EMOTIONAL STORY: बेटी की कस्टडी के लिए पिता ने कार को बनाया अपनी कहानी का पोस्टर!

Published : Nov 29, 2026, 11:05 PM IST

एक पिता की ऐसी कहानी, जो आपको भावुक कर देगी। भोपाल में रहने वाले मुदित चौरसिया ने अपनी कार पर अपनी जिंदगी का दर्द लिख दिया है। वजह है उनकी बेटी, जिससे वह पिछले करीब पांच साल से नहीं मिल पाए हैं। मुदित का कहना है कि तलाक के बाद बेटी की कस्टडी और उससे मिलने के अधिकार को लेकर मामला अदालत में चल रहा है। उनका दावा है कि 38 से 40 बार सुनवाई होने के बावजूद उन्हें बेटी से मिलने का अधिकार नहीं मिल पाया। वह यह तक नहीं जानते कि उनकी बेटी कहां रहती है और किस स्कूल में पढ़ती है। मुदित ने न्यायिक व्यवस्था में देरी और पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, कार पर लिखी यह कहानी सिर्फ उनका दर्द नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए एक संदेश भी है जो मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। देखिए भोपाल से यह खास रिपोर्ट।

21:41PM MODI SPEECH: PM की बड़ी दीदी कौन? Modi ने दिया बड़ा सम्मान, 'नाराज फूफा' पर क्या कहा?
11:34EMOTIONAL STORY: बेटी की कस्टडी के लिए पिता ने कार को बनाया अपनी कहानी का पोस्टर!
04:13JHARKHAND ACCIDENT: रामगढ़ में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, सड़क हादसे ने उजाड़ा पूरा परिवार!
03:12Afghanistan School Blast: पढ़ाई के बीच क्लासरूम में भयानक धमाका, 7 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
03:23Chinese Air Force: चीन का खतरनाक H-6K बॉम्बर एयरशो में दिखेगा, दुनिया देखेगी ड्रैगन की ताकत!
03:14China J-35A Fighter Jet: चीन का J-35A तैयार, रडार को चकमा देने वाले फाइटर जेट की पहली झलक
Bihar से पैसा कमाने आते हैं, संकट में कोई क्यों नहीं आता? Khesari Lal Yadav ने क्यों उठाया सवाल?
Anant Ambani: ब्रजधाम पहुंचे अनंत, 21 KM की गोवर्धन परिक्रमा के सवाल पर अंबानी का दिल जीतने वाला जवाब
03:22जिसे Reality Show में जीत नहीं मिली, वही बना करोड़ों दिलों की आवाज़! ❤️