लोकसभा में सीटों की संख्या 850 करने और परिसीमन के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि 850 सीटों वाली लोकसभा के जरिए अगर बीजेपी निर्वाचन क्षेत्रों का स्वरूप बदलने में सफल होती है, तो भारत का लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन की आड़ में दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु के हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है। राहुल ने आरएसएस पर भी तमिल भाषा, संस्कृति और सभ्यता को नियंत्रित करने और खत्म करने की मंशा रखने का आरोप लगाया। इस मुलाकात में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और इंडिया ब्लॉक के दूसरे नेता भी शामिल थे। राहुल गांधी ने एमके स्टालिन से इस कथित खतरे के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की अपील की। देखिए उनका पूरा बयान।