
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्माने लगा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को केंद्र में रखते हुए बड़ा चुनावी वादा किया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा सांसद डिंपल यादव ने ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ शुरू करने का ऐलान किया। इसके तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने की बात कही गई है। डिंपल के मुताबिक, समय के साथ इस राशि को बढ़ाया भी जाएगा।
डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम करेगी। उन्होंने सपा के PDA फॉर्मूले में ‘A’ का अर्थ ‘आधी आबादी’ बताते हुए कहा कि हर उम्र की महिला के सम्मान की गारंटी होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि स्त्री सम्मान समृद्धि योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और समय के साथ इसमें सुधार किया जाएगा। उनका कहना था कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर देना है।
यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में फिर ‘बड़ी हलचल’ के संकेत? 12 साल में कितनी बार बदली सरकार की टीम
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना देश की तरक्की अधूरी है। उन्होंने अपनी सरकार के दौरान शुरू किए गए 1090 महिला हेल्पलाइन सिस्टम का जिक्र करते हुए कहा कि इसे दोबारा मजबूत किया जाएगा।
अखिलेश ने सत्ता में आने पर आठवीं तक बंद किए गए स्कूलों को फिर खोलने, पुलिस बल में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और महिलाओं व बच्चों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू करने की बात कही। इंटर पास छात्राओं को लैपटॉप देने और हर जिले में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का भी वादा किया गया।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को लेकर केवल नारे लगाने से उनका सशक्तिकरण नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार में बांटे गए लैपटॉप लंबे समय तक उपयोग में रहे और 1090 सिस्टम को जापानी प्रतिनिधिमंडल को भी दिखाया गया था।
लखनऊ की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद प्रिया सरोज, इकरा हसन और विधायक रागनी सोनकर, पूजा शुक्ला, नसीम सोलंकी समेत कई महिला नेता मौजूद रहीं। हालांकि, 40 हजार रुपये की योजना समेत इन घोषणाओं का वास्तविक क्रियान्वयन चुनाव के बाद सत्ता में आने की स्थिति और विस्तृत सरकारी नीति पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें: चीन के तिब्बत से आई ऐसी बाढ़, नेपाल में मचा हाहाकार; 8 की मौत, बिहार तक पहुंचा खतरा
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।