सिंगापुर में भी CM योगी का UP जैसा अंदाज, जब लगने लगे जय श्रीराम के नारे, देखिए 5 तस्वीरें

Published : Feb 23, 2026, 08:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 दिवसीय सिंगापुर-जापान के दौरे पर पहुंचे हैं। पहले ही दिन सिंगापुर में उनका अंदाज और एक्शन भारत जैसा था। जब उन्होंने स्पीच देना शुरू किया तो प्रवासी भारतिय जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।

PREV
15

सिंगापुर में सीएम योगी का अंदाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेशी दौरे पर हैं। सोमवार को वह सिंगापुर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूपी के विकास के बारे में बात करते हुए कहा कि यूपी मॉडल पूरे देश में सराहा जा रहा है। योगी ने कहा-ऑपरेशन सिंदूर में जो ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई थी, वह लखनऊ की थी, जिसके निशाने से अच्छे अच्छों को कंपा दिया। इतना सुनते ही वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।

25

सीएम की स्पीच सुनते ही लगे श्रीराम के नारे

सीएम योगी ने सिंगापुर में कहा-यूपी में अब बेटियां ना सिर्फ निडर होकर घर से निकलती हैं, बल्कि नाइट शिफ्ट तक कर रही हैं। उन्हें अब कोई डर नहीं है। हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काम कर रही है। सीएम ने प्रवासियों से कहा, अब आप अयोध्या आएंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। लगेगा तेत्रायुग की अयोध्या आ गई है। इस पर भी प्रवासी भारतीयों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

35

6,650 करोड़ रुपए के निवेश पर हुए साइन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। इस दौरान सबसे पहले सिंगापुर सरकार और बिजेसमैन को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ 6,650 करोड़ रुपए के निवेश के लिए तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

45

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीबीएस ग्रुप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तन सु शान और उनकी वरिष्ठ नेतृत्व टीम के साथ बैठक की।

55

4 दिवसीय सिंगापुर-जापान के दौरे पर योगी

बता दें कि यूपी के सीएम योगी 4 दिवसीय सिंगापुर-जापान के दौरे पर हैं। पहले दिन वह सोमवार को सिंगापुर में कारोबारियों के साथ बिजनेस मीटिंग की। इस दौरान मुख्यमंत्री बिजनेसमैन को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories