10 सितंबर 2026 को देश-दुनिया में कई ऐसी खबरें सामने आईं, जिन्हें पढ़कर एक बार यकीन करना मुश्किल होगा। अमेरिका में 1937 की एक पेंटिंग में दिखी चीज को लेकर ‘टाइम ट्रैवल’ की बहस शुरू हो गई। पढ़िए आज की 10 जरा हटके खबरें...
मोबाइल नेटवर्क नहीं आया तो टावर पर चढ़ गया शख्स - डीग, राजस्थान
राजस्थान के डीग जिले के बेढम गांव में पुष्कर नाम का एक इंसान मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसका कहना था- गांव में करीब एक महीने से मोबाइल नेटवर्क की समस्या चल रही थी। खराब कनेक्टिविटी के कारण कॉल, इंटरनेट और ऑनलाइन काम में दिक्कत आ रही थी। पुलिस और टेलीकॉम अधिकारियों से बातचीत के बाद वह सुरक्षित नीचे उतरा।
210
भारत के जंगल में मिले 5 नन्हे ओरंगुटान - बालासोर, ओडिशा
ओडिशा के बालासोर जिले में वन विभाग की गश्त के दौरान 5 बेबी ओरंगुटान मिले। यह मामला इसलिए बेहद चौंकाने वाला है क्योंकि ओरंगुटान भारत के जंगलों के मूल निवासी नहीं हैं; वे मुख्य रूप से बोर्नियो और सुमात्रा में पाए जाते हैं। शक है कि इन्हें किसी अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क के जरिए भारत लाया गया होगा। पांचों को फिलहाल क्वारंटीन में रखा गया है और जांच चल रही है।
310
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को समझ लिया शरणार्थी - पोर्ट्समाउथ, ब्रिटेन
ब्रिटेन के पोर्ट्समाउथ में एक अजीब गलतफहमी देखने को मिली। एक होटल के बाहर करीब 40 प्रदर्शनकारी इस गलतफहमी में पहुंच गए कि वहां शरणार्थियों का समूह ठहरा है। बाद में पता चला कि होटल में पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम रह रही थी, जो इंग्लैंड दौरे पर है।
1937 की पेंटिंग में दिखा ‘iPhone’? इंटरनेट पर छिड़ी बहस - अमेरिका
करीब 90 साल पुरानी एक पेंटिंग फिर चर्चा में आ गई है। उमबर्टो रोमानो की 1937 की पेंटिंग “Mr Pynchon and the Settling of Springfield” में एक इंसान के हाथ में मौजूद आयताकार वस्तु को सोशल मीडिया यूजर्स लेटेस्ट स्मार्टफोन जैसा बता रहे हैं। इससे ‘टाइम ट्रैवल’ तक की बातें शुरू हो गईं।
510
ट्रंप के विमान से अचानक खुला इमरजेंसी स्लाइड - अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कतर से मिले नए विमान की यात्रा उस समय कुछ देर रुक गई, जब विमान का इमरजेंसी एग्जिट स्लाइड अचानक बाहर निकल आया। घटना ज्वाइंट बेस एंड्रयूज, मैरीलैंड में हुई, जहां से ट्रंप को डलास जाना था। ट्रंप को कुछ समय हेलीकॉप्टर में इंतजार करना पड़ा। बाद में अधिकारियों ने स्लाइड की जांच की और विमान ने उड़ान भरी।
610
राजनीतिक कार्यक्रम में जंबोट्रॉन पर दिखी Hasan Piker की अंडरवियर वाली फोटो - अमेरिका
अमेरिका में रिपब्लिकन मिडटर्म कन्वेंशन के दौरान जंबोट्रॉन पर लेफ्ट-विंग स्ट्रीमर Hasan Piker की अंडरवियर वाली पुरानी तस्वीर दिखाई गई। यह तस्वीर एक वीडियो का हिस्सा थी। कार्यक्रम में दिखाई गई इस तस्वीर के बाद Piker का कमेंट भी वायरल हो गई। घटना ने पॉलिटिकल कार्यक्रम में पर्सनल और सोशल मीडिया कंटेंट के यूज को लेकर भी बहस छेड़ दी।
710
क्रिकेट में ऐसा आउट कि देखने वाले भी हैरान - इंग्लैंड
इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में Middlesex के Naavya Sharma का आउट होना चर्चा में है। Durham के तेज गेंदबाज Brydon Carse ने 5 विकेट लिए, लेकिन उनका 5वां विकेट बेहद अजीब तरीके से आया। फुल टॉस गेंद पर बल्लेबाज ने नीचे झुककर बचने की कोशिश की, लेकिन गेंद पैड से जा टकराई और उन्हें LBW आउट दिया गया। इसे काउंटी क्रिकेट का ‘बिजारे डिसमिसल’ बताया गया।
810
Samsung ने Apple के फोल्डेबल iPhone पर कसा तंज - टेक वर्ल्ड
Apple के नए फोल्डेबल iPhone Duo की लॉन्चिंग के तुरंत बाद Samsung ने सोशल मीडिया पर Apple के नए फोन को लेकर मजाकिया अंदाज में कमेंट किया। Samsung का यह तंज इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी पहले से बड़ा नाम है। 10 सितंबर को Apple के नए फोल्डेबल फोन की लॉन्चिंग और Samsung का कमेंट दोनों टेक और सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहीं।
910
अफसर ने आवाज की नकल करवाकर CM के नाम पर ठगी की - असम
असम में एक सीनियर सरकारी अधिकारी पर कथित तौर पर ऐसा ठगी का तरीका अपनाने का आरोप लगा है, जिसमें मुख्यमंत्री और दूसरे बड़े अधिकारियों की आवाज की नकल करने के लिए mimicry artists का यूज किया गया। आरोपी देबेश्वर बोरा को मुख्यमंत्री की Special Vigilance Cell ने गिरफ्तार किया है। जांच के मुताबिक- कारोबारियों को सरकारी कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का भरोसा देकर पैसे लिए जाने का आरोप है।
1010
SBI की नौकरी छोड़ी, अब योग स्टूडियो चला रही महिला - मेरठ, उत्तर प्रदेश
मेरठ की Snigdha Bose ने SBI में Assistant Manager की नौकरी छोड़कर अपना योग और वेलनेस स्टूडियो शुरू किया। उन्होंने बताया कि जॉब के दौरान मानसिक थकान और लगातार दबाव ने उन्हें करियर बदलने के लिए मोटिवेट किया। सरकारी बैंक की जॉब छोड़ने का उनका फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। उनकी कहानी उन लोगों से जुड़ती है जो सुरक्षित नौकरी छोड़कर अपनी पसंद का काम शुरू करने का फैसला लेते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।