राजस्थान में राहुल गांधी का अलग अंदाज: हेलीकॉप्टर से पहुंचे, फिर सफाई कर्मचारियों के गले में हाथ डालकर चले

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का छठा दिन है। इसी बीच आज राहुल गांधी सवाई माधोपुर से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए इस यात्रा में पहुंचे हैं। जहां वह मजदूरों और सफाई कर्मियों के गले में हाथ डाले नजर आए।

Arvind Raghuwanshi | Published : Dec 10, 2022 9:34 AM IST / Updated: Dec 10 2022, 03:05 PM IST

जयपुर (राजस्थान). 9 सितंबर को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के बाद आज राजस्थान में पहली बार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 2:30 घंटे बाद शुरू हुई। जिसने अब तक करीब 10 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर लिया है। इस यात्रा में कांग्रेस नेताओं ने गुजरात चुनाव में मिली हार पर इस पर टिप्पणी की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि गुजरात चुनाव में मिली हार का सबसे बड़ा कारण संगठन के कमजोर होने का है इसकी वजह से ही वहां ऐसी हार मिली है।

राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा में पहुंचे
गौरतलब है कि इसके पहले 5 मिनट में झालावाड़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन के चलते यह यात्रा 1 दिन के लिए स्थगित हुई। आज सुबह करीब 8:30 बजे बाद राहुल गांधी ने बूंदी के केशवरायपाटन से यह यात्रा शुरू की। यात्रा शुरू होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जयराम ने कहा कि संगठन कमजोर था इसलिए गुजरात चुनाव में हार मिली है। वही आज की सबसे बड़ी बात यही है कि पहले जहां यात्रा में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के शामिल होने की बात थी। दोनों ही इस यात्रा में शामिल नहीं हुई। केवल राहुल गांधी जी सवाई माधोपुर से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए इस यात्रा में पहुंचे हैं।

राहुल गांधी ने एक बच्चे को दिया क्रिकेट बॉल पर अपना साइन
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज बूंदी जिले में करीब 24 किलोमीटर का सफर तय करेगी। वही शुरू होने के साथ ही करीब 2 किलोमीटर बाद राहुल गांधी ने इलाके में काम करने वाले सफाई कर्मियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों से उनकी समस्याएं भी जानी। इसके अलावा राहुल गांधी ने एक बच्चे को उसकी क्रिकेट बॉल पर अपना साइन भी दिया। आज यात्रा करीब 24 किलोमीटर चलने वाली है। अगले 1 दिन बाद यात्रा सवाई माधोपुर जिले में प्रवेश करेगी।

राजस्थान में यात्रा के बाद करीब 7 दिनों का ब्रेक होगा
वहीं राजनीतिक सूत्रों की मानें तो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर राहुल गांधी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने जन्मदिन शेर बाघ होटल में ही सेलिब्रेट किया। यहां करीब 50 किलो से ज्यादा का केक मंगवाया गया था। इसके अलावा इन तीनों ने ही यहां दो बार टाइगर सफारी का भी आनंद लिया है। अब राजस्थान में यात्रा के बाद करीब 7 दिनों का ब्रेक होगा। इसके बाद राहुल गांधी एक बार फिर अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे।
 

Share this article
click me!