राजस्थान वेदर के ताजा हालः प्रदेश में बादलों ने बिगाड़ा सर्दी का गणित, कश्मीर की बर्फबारी बढ़ाएगी ठिठुरन

Published : Dec 02, 2022, 11:30 AM IST
राजस्थान वेदर के ताजा हालः प्रदेश में बादलों ने बिगाड़ा सर्दी का गणित, कश्मीर की बर्फबारी बढ़ाएगी ठिठुरन

सार

राजस्थान में दिसंबर आने के बाद सर्दी में भी तेजी आई है। लेकिन प्रदेश में बादलों की आवाजाही के चलते मौसम में थोड़ा बदलाव आया है तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं वेदर खुलने के बाद गलाने वाली सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

जयपुर (jaipur). दिसंबर शुरू होने के साथ ही राजस्थान में तेज सर्दी का असर शुरू हो चुका है। आज भले ही बादलों की आवाजाही होने के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई हो। लेकिन इसके बाद भी गुरुवार की देर रात और शुक्रवार की सुबह के समय सर्द हवा ने लोगों को परेशान किया है। फिलहाल प्रदेश में इस महीने कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। जिसकी शुरुआत 5 दिसंबर से होने जा रही है।

कश्मीर की बर्फबारी, बढ़ाएगी ठंड
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल जैसे इलाकों में आगामी 1 से 2 दिन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बर्फबारी और बारिश की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों से चलने वाली हवाएं पंजाब हरियाणा और राजस्थान की तरफ रुख करेगी। ऐसे में इन राज्यों में मैदानी इलाकों में सर्दी का असर बढ़ेगा जिससे तापमान में गिरावट आएगी और तापमान जमाव बिंदु की तरफ पहुंच सकता है। 

कोहरे के साथ गिरा पारा
प्रदेश में आज माउंट आबू और शेखावाटी के फतेहपुर में सुबह कोहरा छाया रहा साथ ही फसलों पर ओस की बूंदे भी देखने को मिली। पूरे राजस्थान में यह दोनों इलाके ही ऐसे इलाके हैं जहां सर्दियों में तापमान जमाव बिंदु के नीचे भी दर्ज किया जाता है। वही आज राजस्थान में सबसे ठंडे माने जाने वाले फतेहपुर में रात का पारा 1 डिग्री से ज्यादा बढ़ा है। यहां न्यूनतम तापमान करीब 4.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
जयपुर मौसम केंद्र की मानें तो यदि राजस्थान में अब कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस क्रिएट होता है या फिर कोई लोकल चक्रवात के चलते यहां बारिश होती है तो तापमान में एक बार तो बढ़ोतरी होगी। लेकिन बारिश होने के बाद मौसम खुलने के साथ ही तापमान तो कम होगा ही। इसके अलावा यहां चलने वाली हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से जनजीवन भी बुरी तरह अस्त व्यस्त होगा। साथ ही घने कोहरे जैसी स्तिथि भी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े- राजस्थान में अब सर्दी के साथ कोहरा करेगा परेशान: सर्द हवाओं के चलने से 4 डिग्री से भी नीचे पहुंचा पारा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी