27 करोड़ की लागत से बने फ्लाई ओवर का खराब कंस्ट्रक्शन आया सामने, ऊपर से गिरे पत्थर ने ले ली मासूम की जान

Published : Dec 21, 2022, 02:35 PM ISTUpdated : Dec 21, 2022, 06:57 PM IST
27 करोड़ की लागत से बने फ्लाई ओवर का खराब कंस्ट्रक्शन आया सामने, ऊपर से गिरे पत्थर ने ले ली मासूम की जान

सार

राजस्थान को कोटा में कुछ दिन पहले ही बनकर तैयार हुए एक फ्लाई ओवर के निर्माण की पोल खुल गई है। घटिया कंस्ट्रक्शन के चलते एक पत्थर मासूम के सिर पर गिर गया। मासूम का इलाज भी किया गया फिर भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद मचा हंगामा।

कोटा ( kota). राजस्थान के कोटा शहर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर में कुछ दिनों पहले ही बने फ्लाई ओवर का पत्थर गिरने से छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्ची अपनी मां की गोद में बैठी खेल रही थी। पीड़िता का परिवार पास ही कच्चा मकान बनाकर रह रहा था। इस हादसे के बाद से अब हंगामा मचा हुआ है। इस तरह का पहली ही मामला प्रदेश में सामने आया है। फिलहाल इस मामले में किसी तरह का पुलिस केस नहीं हुआ है। 

कुछ दिन पहले ही बना था ब्रिज, गिरने लगे पत्थर
दरअसल कुछ दिनों पहले ही कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में नगर विकास न्यास की ओर से बनवाए गए फ्लाई ओवर का यह मामला सामने आया हैं। फ्लाई ओवर के नीचे ही दिहाड़ी मजदूर गजानंद और उसकी पत्नी अंजू रह रहे थे। वे फ्लाई ओवर के नजदीक ही झोपड़ी बनाकर रह रहे थे और निर्माण में अन्य मजदूरों की तरह उन्होनें भी काम किया था। वे कुछ दिन में ही वहां से जाने वाले थे। लेकिन 15 दिसम्बर को दोपहर में घटना हुई।

आसमान से गिरी मौत, ले ली बच्ची की जान
अपनी झोपड़ी के बाहर ही अन्नू अपनी छह महीने की बेटी के साथ खेल रही थी। बेटी मां की गोद में थी इस दौरान उपर से पत्थर गिरे और प्लाटर आ गिरा। बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज सवेरे उसकी मौत हो गई। दरअसल इस फ्लाई ओवर के निर्माण से पहले ही इसकी निर्माण की जगह को लेकर विवाद हो गया था। इसके निर्माण के बाद भी विवाद जारी रहा। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने इसका कई बार विरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि कोटा शहर से खुद यूडीएच मिनिस्टर शांति धारीवाल आते हैं और इसी कोटा शहर के फ्लाईओवर के इतने घटिया हालात हैं ।भारतीय जनता पार्टी इस मामले में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद अब वहां आसपास रहने वाले मजदूरों को भी वहां से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़े- ट्रक में बैठ कर बात कर रहे थे लोग, तभी बॉडी तोड़ कर अंदर बरसने लगे पत्थर, एक का कट गया पैर... जानें मामला

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट
हनुमानगढ़ में क्यों हो रहा बवाल : घर छोड़कर भागे लोग, पुलिस ने दागे गोले-इंटरनेट बंद