इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंजाम, लड़की ने अस्मत भी गंवाई और शादी भी टूटी

इंस्टाग्राम पर किसी अजनबी से दोस्ती करना एक लड़की को महंगा पड़ गया। उसने अस्मत भी गंवा दी और शादी भी टूट गई। दोस्ती में धोखे की ये कहानी देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ी हुई है।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 23, 2022 3:28 AM IST / Updated: Aug 23 2022, 09:34 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क.इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई। बातचीत आगे बढ़ी और मुलाकात का दौर भी शुरू हो गया। लड़की इस बात से अंजान थी कि जिसके साथ वो दोस्ती की है वहीं, उसकी अस्मत को तार-तार कर देगा साथ ही उसके भविष्य को भी रौंदने वाला है। कहानी दिल्ली के एक अस्पताल में नर्सिंग का काम करने वाली लड़की की है। जिसे इंसाफ के लिए थाने में जाकर गुहार लगानी पड़ी। चलिए पूरा माजरा बताते हैं। 

साल 2018 में लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर समीर उर्फ युसूफ नाम के युवक से हुई थी। वो भी दिल्ली का रहने वाला है। दोनों की बातचीत होने लगी। फिर बात आगे बढ़ी और दोनों की मुलाकात हुई। एक दिन समीर लड़की को अपने फ्लैट पर ले गया। उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्श मिलाकर उसे पिला दिया। लड़की के होश खोते ही समीर ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़ित लड़की की मानें तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देखकर वो उसके साथ लगातार रेप करता रहा।

मंगेतर को भेजा अश्लील वीडियो क्लिप

दोस्ती के रिश्ते को नापाक करने की कहानी यहीं खत्म नहीं होती है। लड़की वीडियो वायरल होने के डर से किसी को भी यह बात नहीं बता रही थी। इस बीच उसकी शादी तय हो गई। समीर लड़की को बार-बार फोन करके बुलाने लगा था। जिसकी वजह से उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।  लेकिन शैतान बन चुके लड़के ने पीड़िता के मंगेतर का नंबर जुगाड़ किया और उसे वो अश्लील वीडियो भेज दिया। जिसकी वजह से रिश्ता टूट गया। जिसके बाद लड़की चुप नहीं रही और वो पुलिस के पास इंसाफ की गुहार लेकर पहुंची।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है

लड़की ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लड़की की अस्मत अपनों के हाथों लुटती है

भारत में ज्यादातर  लड़कियां अपने पहचानवालों के हाथों ही यौनशोषण की शिकार होती हैं। परिवार, रिश्तेदार, पड़ोसी, दोस्त के हाथों उनकी अस्मत लूटती है। इसलिए लड़कियों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है।

और पढ़ें:

ब्लैक डायरी: तलाक के 8 साल बाद एक्स से जुड़ा एहसास, कई बार फोन सेक्स किए लेकिन अब...

इस उम्र से बच्चे को दे दें अलग कमरा, माता-पिता को जानना चाहिए ये जरूरी बातें

यहां शारीरिक संबंध बनाने के लिए दफ्तर से मिलती है छुट्टी, जानें सरकार ने क्यों बनाया है ये अनोखा नियम

Share this article
click me!