Surya-Chandra Grahan 2023: 15 दिन में सूर्य-चंद्र ग्रहण किसी अनहोनी की आशंका तो नहीं? यहां जानें डेट, टाइम, सूतक काल का समय

Published : Aug 30, 2023, 08:47 AM ISTUpdated : Oct 14, 2023, 08:58 AM IST
chandra grahan 2023

सार

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण जल्दी ही होने वाला है। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। ये ग्रहण अक्टूबर बार में होगा, इसके पहले सूर्य ग्रहण भी होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। 

उज्जैन. सूर्य व चंद्र ग्रहण खगोलीय घटनाएं हैं, लेकन हमारे देश में इसे ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है। एक साल में 4-5 ग्रहण होते हैं। ग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं भी हमारे देश में मानी जाती हैं। साल 2023 के अक्टूबर महीने में लगातार 2 ग्रहण होंगे, इनमें से एक सूर्य व दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023 Date) होगा। इनमें से एक भारत में दिखाई देगा और दूसरा नहीं। आगे जानिए इन ग्रहणों से जड़ी खास बातें…

कब होगा सूर्यग्रहण? (Surya Grahan 2023 Date)
साल 2023 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को आश्विन मास की अमावस्या पर होगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में नही देखा जा सकेगा। इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण अमेरिका के उत्तरी भाग, गल्फ देश और मैक्सिकों आदि स्थान पर देखा जाएगा। नागा के अनुसार इस दिन चक्राकार सूर्यग्रहण का खास नजारा देखने को मिलेगा। इसे ‘रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। नासा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ग्रहण को देखा जा सकेगा।

कब होगा चंद्र ग्रहण? (October 2023 mai Kab Hoga Chandra Grahan)
साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर, रविवार की रात को होगा। यानी सूर्यग्रहण के 15 दिन बाद। ये ग्रहण आश्विन मास की पूर्णिमा पर होगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में कुछ स्थानों पर देखा जाएगा, इसलिए इससे संबंधित सूतक और व अन्य मान्य होंगे। ये ग्रहण 28 अक्टूबर की रात 01.06 मिनिट से शुरू होकर 02.22 मिनिट तक रहेगा।

चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें (Special things related to lunar eclipse 2023)
28 अक्टूबर को होने वाले चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 19 मिनिट रहेगी। भारत के अलावा ये ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तर-दक्षिण अमेरिका आदि स्थानों पर दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण आश्विन नक्षत्र में और मेष राशि में होगा, इसलिए इस राशि और नक्षत्र में जन्में लोगों को सावधान रहना होगा। ये चंद्र ग्रहण मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए भी अशुभ फल देने वाला रहेगा।



ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan 2023: 15 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के लिए NRI बहनों ने लंदन और हांगकांग से भेजी राखी, जानें कहां ये मंदिर?


Rakhi 2023: रक्षाबंधन पर करें ये 5 काम, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम