17 सितंबर को गणेश विसर्जन के 4 शुभ मुहूर्त, जानें मंत्र-विधि सहित पूरी डिटेल

Ganesh Visarjan 2024: 10 दिन गणेश उत्सव मनाने के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया जाता है। गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले विशेष पूजा की जाती है। जानें कब करें गणेश विसर्जन, शुभ मुहूर्त की डिटेल?

 

Manish Meharele | Published : Sep 14, 2024 6:16 AM IST / Updated: Sep 17 2024, 08:05 AM IST

Ganesh Visarjan 2024: धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान घर में और सामूहिक रूप से गणेशजी की प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। इसके 10 दिन बाद यानी चतुर्दशी तिथि को शुभ मुहूर्त में श्रीगणेश की प्रतिमाओं का नदी, तालाब आदि में विसर्जन कर दिया जाता है। इसके पहल विशेष पूजा की जाती है और मंत्र बोले जाते हैं। जानें साल 2024 में कब करें गणेश प्रतिमा का विसर्जन, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र…

कब करें गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन? (Ganapati Visarjan 2024 Date)
गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर करने की परंपरा है, जिसे अनंत चतुर्दशी भी कहते हैं। इस बार ये तिथि 16 सितंबर, सोमवार की दोपहर 03:10 से शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 17 सितंबर, मंगलवार की सुबह 11:44 तक रहेगी। चूंकि चतुर्दशी तिथि का सूर्योदय 17 सितंबर को होगा, इसलिए इसी दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

Latest Videos

गणेश विसर्जन 2024 शुभ मुहूर्त (Ganesh Visarjan 2024 Shubh Muhurat)
- सुबह 09:11 से दोपहर 01:47 तक
- सुबह 11:57 से दोपहर 12:45 तक
- दोपहर 03:19 से शाम 04:51 तक
- शाम 07:51 से रात 09:19 तक

इस विधि से करें गणेश प्रतिमा का विसर्जन-पूजा (Ganesh Pratima Visarjan Ki Vidhi)
- 17 सितंबर, मंगलवार को ऊपर बताए गए किसी शुभ मुहूर्त में पहले घर में स्थापित गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन करें। शुद्ध घी का दीपक लगाएं। फूलों की माला पहनाएं। तिलक लगाएं।
- इसके बाद अबीर, गुलाल, चंदन, सिंदूर, जनेऊ, नारियल, इत्र, फल आदि चीजें चढ़ाएं। वस्त्र या लाल धागा अर्पित करें। अन्य पूजन सामग्री भी अर्पित करें। ऐसा
करते समय ऊं गं गणपतये नम: मंत्र बोलते रहें।
- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा भी विशेष रूप से चढ़ाएं। अपनी इच्छा अनुसार भोग लगाएं। भगवान से घर की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए नीचे लिखे हुए 10 नाम भी श्रद्धा-भक्ति के साथ बोलें-
ऊं गणाधिपतयै नम:
ऊं उमापुत्राय नम:
ऊं विघ्ननाशनाय नम:
ऊं विनायकाय नम:
ऊं ईशपुत्राय नम:
ऊं सर्वसिद्धप्रदाय नम:
ऊं एकदन्ताय नम:
ऊं इभवक्त्राय नम:
ऊं मूषकवाहनाय नम:
ऊं कुमारगुरवे नम:

- इसके बाद श्रीगणेश की आरती करें और श्रद्धापूर्वक प्रतिमा का विसर्जन किसी नदी या तालाब में करें। विसर्जन के समय ये मंत्र बोलें-
यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्।
इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥
अर्थ- हे देवगण, हमारी पूजा को स्वीकार करके आप अपने स्थान पर जाएं, पुनः हम अपनी कामना पूर्ति के लिए आपको बुलाएंगे।
- इस प्रकार श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।


ये भी पढ़ें-

Onam Sadya Thali: ओणम पर बनती है खास ‘साद्या थाली’, इसमें कितने पकवान होते हैं?


17 या 18 सितंबर, कब करें अनंत चतुर्दशी व्रत 2024? जानें मंत्र-पूजा विधि, मुहूर्त


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया