12 में से सबसे पहला ज्योतिर्लिंग है सोमनाथ, महाशिवरात्रि पर कीजिए दर्शन

Published : Feb 26, 2025, 10:04 AM IST
somnath live darshan

सार

Somnath Jyotirlinga: महाशिवरात्रि 2025 के मौके पर प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। गुजरात का सोमनाथ मंदिर भी इनमें से एक है। यहां स्थापित ज्योतिर्लिंग 12 में से सबसे प्रथम है। यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। 

Somnath Jyotirling Live Darshan: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी, बुधवार को पूरे देश में बड़ी ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भी इसकी झलक देखने को मिल रही है। यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग विश्व प्रसिद्ध है। इस ज्योतिर्लिंग से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर सोमनाथ मंदिर सुबह 4 बजे से लगातार 42 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा, जिससे अधिक से अधिक भक्त सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकें।

समुद्र तट पर होगी पार्थिव शिवलिंग महापूजा

महाशिवरात्रि के मौके पर ज्योतिर्लिंग क्षेत्र में भगवान शिव की पार्थिव पूजा का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है, जिसे देखते हुए श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा समुद्र तट पर पार्थिवेश्वर शिवलिंग पूजा का आयोजन भी किया गया है। हजारों श्रद्धालु सुबह 8 बजे बजे से पार्थिव शिवलिंग महापूजा में शामिल होंगे। यह पूजा सोमनाथ मंदिर के पास प्रोमेनेड वॉकवे पर मारुति बीच पर आयोजित की जाएगी।

क्यों खास है सोमनाथ ज्योतिर्लिंग?

मान्यता है कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना स्वयं चंद्रदेव ने की थी, उन्हीं के नाम से इस ज्योतिर्लिंग का नाम सोमनाथ पड़ा। इससे जुड़ी कथा ये है कि चंद्रमा का विवाह दक्ष प्रजापति की 27 कन्याओं से हुआ था। चंद्रमा अपनी पत्नियों में से सिर्फ रोहिणी को ही अधिक प्रेम करते थे। इससे क्रोधित होकर दक्ष प्रजापति ने चंद्रमा को क्षय रोग होने का श्राप दे दिया। इस श्राप से मुक्ति के लिए चंद्रमा ने धरतीपर आकर शिवलिंग की स्थापना की और तपस्या करने लगे। प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें श्रापमुक्त कर दिया। तभी से ये शिवलिंग यहां स्थापित है। चंद्रमा का ही एक नाथ सोम है, उन्हीं के नाम पर इस ज्योतिर्लिंग का नाम सोमनाथ पड़ा।


ये भी पढ़ें-

महाशिवरात्रि पर 44 घंटे दर्शन देंगे महाकाल, घर बैठे करिए दर्शन


महाशिवरात्रि पर देखें उज्जैन के महाकाल की 10 सबसे सुंदर तस्वीरें


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश