
अगरतला. दिल छू लेने वाली यह तस्वीर त्रिपुरा के CM माणिक साहा और ट्रेन यात्रा में मिली लड़की की है, जिससे वो खूब बतियाए। साहा ने रविवार(6 अगस्त) को इस बच्ची को शुभकामनाएं दीं। यह लड़की एक दिन पहले यानी 5 अगस्त को ट्रेन यात्रा के दौरान उनस मिली थी और प्यारी बातचीत की थी। साहा ने उसके जन्मदिन को याद रखा और फिर उसे facebook पोस्ट के जरिये शुभकामना संदेश भेजा।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की वायरल तस्वीर
हुआ कुछ यूं था कि 4th क्लास की छात्रा श्रीयादिता दास ने शनिवार शाम को कुमारघाट से अगरतला की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री साहा से बातचीत की थी। इसी बातचीत के दौरान लड़की ने साहा को बताया था कि उसका जन्मदिन 6 अगस्त को आता है। मुख्यमंत्री ने इस पर ध्यान दिया और रविवार को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की लड़की को शुभकामनाएं दीं, जिससे बच्ची आश्चर्यचकित रह गई। उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री उसे जन्मदिन की शुभकामना दे सकते हैं।
यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल है। एक यात्री की तरह माणिक साहा ने बच्ची से खूब बात की। उसके विचार जाने। मुख्यमंत्री के दयालु भाव ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनके इस व्यावहारिक और मिलनसार स्वभाव की प्रशंसा हो रही है।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की वायरल फेसबुक पोस्ट
मुख्यमंत्री साहा ने फेसबुक पर लिखा, ''कल ट्रेन में कुमारघाट से अगरतला लौटते समय मेरी छोटी सी दोस्त सुश्री श्रीआदिता दास से बात हुई, जो चौथी कक्षा में पढ़ती है और पता चला कि आज उसका जन्मदिन है। श्रीआदिता को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करता हूं।"
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने इस नन्हीं दोस्त के जन्मदिन को याद करके न सिर्फ उसे चकित किया, बल्कि लोग भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह आम नागरिकों के जीवन पर पॉजिटिव प्रभाव डालने वाली घटना है।
यह भी पढ़ें
गैंगस्टर आनंदपाल को टपकाने वाले SP को क्यों भेजा नूंह?
कुंडा के बाहुबली MLA राजा भैया के घर में बगावत क्यों?
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.