पश्चिम सिंहभूम. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को सांप ने डस लिया, तो वो सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंच गया। समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। मामला जिले के जैंतगढ़ ब्लॉक के चंपुआ अनुमंडल का है। बडीता गांव के 31 वर्षीय युवक कालिया मुंडा को गुरुवार सुबह 11 बजे सांप ने दाहिने हाथ में डस लिया था।