मंच पर आकर बोली केरल की महिला-हमारे यहां कथा नहीं होती, बागेश्वर धाम ने हैरानी जताई-'इसका मतलब द केरला स्टोरी सच है?'

बिहार की पॉलिटिक्स में खलबली मचाकर लौटे बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों मप्र के सागर जिले के जैसीनगर में इन दिनों हनुमंत कथा कर रहे हैं।

Contributor Asianet | Published : May 22, 2023 2:26 AM IST / Updated: May 22 2023, 07:59 AM IST

16

सागर. बिहार की पॉलिटिक्स में खलबली मचाकर लौटे बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों मप्र के सागर जिले के जैसीनगर में इन दिनों हनुमंत कथा कर रहे हैं। बागेश्वर धाम के बिहार दरबार में 30 लाख से अधिक लोग पहुंचे थे। जैसीनगर में भी बड़ी भीड़ दिखाई दे रही है। यहां कथा के दौरान बागेश्वर धाम ने हाल में रिलीज हुई फिल्म 'द केरला स्टोरी' को लेकर एक बड़ी बात कह दी। दरअसल, कथा सुनने केरल से एक महिला आई थी, उसी के सवालों का जवाब देते हुए बागेश्वर धाम ने यह बात कही।

26

द केरला स्टोरी पर बागेश्वर धाम का बयान: सागर के सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 22 मई तक हनुमंत कथा करेंगे। इस दौरान बागेश्वर धाम ने फिल्म द केरला स्टोरी का समर्थन किया।

36

दरअसल, कथा के दूसरे दिन 21 मई को दिव्य दरबार में केरल से एक महिला ने अर्जी लगाई थी। महिला ने मंच से कहा कि उसने टीवी पर कथा सुनी थी। तब ही उसने प्रण लिया था कि वो पंडाल में बैठकर कथा सुनेगी।महिला ने कहा केरल में कथा नहीं होती है। इस पर बागेश्वर धाम ने कहा कि इसका मतलब द केरला स्टोरी सत्य बनी है। महिला ने जवाब दिया कि कुछ सत्य है, कुछ एडिट है।

46

बागेश्वर धाम ने द केरला स्टोरी को एक सच्ची घटना बताया। उन्होंने कहा कि यह देश की वर्तमान परिस्थिति हैं।

56

इससे पहले रात के वक्त प्रश्नोत्तरी के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री से सागर के एक युवक ने द केरला स्टोरी को लेकर उनकी राय जानना चाही थी। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा-"हम सब हिंदू सोए हुए हैं। समझ नहीं पा रहे।"

यह भी पढ़ें-बृजभूषण शरण सिंह के महिला पहलवानों को चैलेंज करने के बीच खाप पंचायतों की एंट्री, नए पॉर्लियामेंट के श्रीगणेश में विघ्न के संकेत

66

बिहार कथा- बता दें कि कई विवादों और विरोध के बीच बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की पटना में भव्य हनुमंत कथा का 17 मई को समापन हुआ था। राजनीतिक विरोध के बीच अनुमान लगाया गया कि कथा सुनने 30 लाख से अधिक भक्त पहुंचे थे। बागेश्वर धाम ने बिहारियों को संबोधित करते हुए कहा था-कैसे हो बिहार के पागलों। इसे लेकर भी विवाद हुआ था। पटना के नौबतपुरा में बाबा बागेश्वर का 13-17 मई तक दिव्य दरबार लगा था। (तस्वीर सागर कथा की)

यह भी पढ़ें-दिल्ली में अभिषेक के संग 7 फेरे लेकर लौटी शबाना तो भड़क उठे अब्बू, हिंदू लड़कों और मुस्लिम लड़कियों की 5 विचित्र लव स्टोरी

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos