MP का वो शहर जहां स्कूल नहीं, भविष्य गढ़े जाते हैं–जानिए टॉप 5 स्कूल

Published : Jul 16, 2025, 03:51 PM IST

MP Education Alert: सागर के इन टॉप स्कूलों में पढ़कर बनते हैं कलेक्टर! फीस, एडमिशन प्रोसेस और स्कूल की खासियत जानकर आप भी सोचेंगे– क्या यही है भविष्य का रास्ता? जानिए सागर के उन 5 स्कूलों के नाम, जहां दाखिला मतलब अफसर बनने की पहली सीढ़ी!

PREV
17
यहां पढ़कर बच्चे बनते हैं अफसर, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन

Best English medium schools in Sagar: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा देश का बड़ा अधिकारी बने या किसी प्रतिष्ठित फील्ड में अपना नाम कमाए। यह सपना तब और करीब आ जाता है जब उसे सही दिशा, सही शिक्षा और सही स्कूल मिल जाए। अगर आप मध्य प्रदेश के सागर शहर से हैं और अपने बच्चे के लिए बेस्ट स्कूल की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

27
1. सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल – 118 साल पुरानी प्रतिष्ठा

सागर कैंट एरिया में स्थित यह स्कूल 1906 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। कलेक्टर, एसपी और कई बड़े अफसर इसी स्कूल के छात्र रहे हैं। यहां की फीस ₹30,000 से ₹60,000 तक होती है, जिसे 4 किस्तों में जमा किया जा सकता है।

37
2. वात्सल्य स्कूल – व्यक्तित्व विकास का विशेष ध्यान

कलेक्ट्रेट के सामने स्थित वात्सल्य स्कूल सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण पर भी ध्यान देता है। यहां की फीस ₹35,000 से ₹60,000 के बीच है।

47
3. कैम्ब्रिज हाइट्स स्कूल – टेक्नोलॉजी के साथ शिक्षा

ज्ञानवीर कॉलेज के पास स्थित इस स्कूल में रोबोटिक्स लैब और टर्फ ग्राउंड जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां की फीस ₹34,000 से ₹50,000 तक है।

57
4. दिल्ली पब्लिक स्कूल – स्पोर्ट्स और एक्टिविटीज में अग्रणी

 शहर से 8 किमी दूर स्थित DPS सागर, BCCI अप्रूव्ड क्रिकेट ग्राउंड और विभिन्न खेलों की सुविधाओं के लिए जाना जाता है। इसकी फीस ₹30,000 से ₹49,000 तक है।

67
5. ग्रेट मैन इंटरनेशनल स्कूल – स्पोर्ट्स और वातावरण के लिए प्रसिद्ध

शहर से 6 किमी दूर यह स्कूल एक प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करता है। यहां स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जाता है और फीस ₹40,000 से शुरू होती है।

77
एक बार इन स्कूलों में विजिट करके जरूर देखें

यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा न सिर्फ पढ़ाई में टॉप करे बल्कि उसका व्यक्तित्व भी मजबूत बने, तो सागर के ये स्कूल आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होने चाहिए। अब बस सही समय पर एडमिशन का मौका न गंवाएं।

Read more Photos on

Recommended Stories