पानी के लिए खोद रहे थे तालाब, अचानक गिरा मिट्टी का टीला, 11 लोग दबे, एक की मौत

Published : May 25, 2024, 04:19 PM IST
pond

सार

बारिश से पहले एक गांव में तालाब खोद रहे मजदूरों पर अचानक मिट्टी का टीला आकर गिर गया। जिसके कारण 11 मजदूर दब गए थे। उनमें से एक की मौत हो चुकी है। जबकि बाकी को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया है। 

सीकर. राजस्थान में सीकर जिले के नजदीक स्थित नीमकाथाना जिले में स्थित पाटन कस्बे से बड़ी खबर सामने आ रही है। अभी अभी पाटन इलाके में श्रमिकों के ऊपर मिट्टी का टीला गिर गया। जिसके नीचे 11 श्रमिक दब गए।‌ इनमें अधिकांश महिलाएं हैं। हादसे में एक की मौत हो चुकी है। कई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कुछ घंटे के भीतर सभी को मिट्टी के ढेर में से निकाल लिया गया।

घाट वाला बलाजी गांव की घटना

दरअसल पाटन कस्बे के बिहार ग्राम पंचायत में घाट वाला बालाजी गांव में यह घटना हुई है। गांव में एक बड़ा जोहड़ यानी तालाब खोदा जा रहा है। हर रोज 60 से 65 मजदूर यहां काम कर रहे हैं। आज सवेरे करीब 11 बजे तेज गर्मी के कारण करीब 15 श्रमिक मिट्टी के ढेर के नजदीक छाया में खड़े थे। यह लोग ठेकेदार के जरिए हाजरी का इंतजार कर रहे थे। अचानक मिट्टी का टीला इन श्रमिकों पर गिर गया। इनमें से 11 श्रमिक उसके नीचे दब गए, जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : पति और जीजा दोनों से संबंध बनाती थी साली, बड़ी बहन का पति बन गया था खास

जेसीबी से निकाले श्रमिक

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। ठेकेदार ने तुरंत जेसीबी बुलवाई और उसकी मदद से श्रमिकों को बाहर निकल गया। बुधराम यादव और फूलचंद यादव नाम के दो श्रमिकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।‌ बाकी को नजदीक के ही सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में बुधराम यादव की मौत हो चुकी है। जबकि फूलचंद यादव की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मौके पर डाबला थाना पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : स्वाती मालीवाल की 10 खूबसूरत फोटो और 10 पाइंट में समझे पूरा केस

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट