5 स्टार होटल में बड़े घर की 16 लड़कियां कर रही थी ऐसा काम,घरवालों के भी देखकर उड़ गए होश

Published : May 25, 2024, 11:51 AM ISTUpdated : May 25, 2024, 11:56 AM IST
5 star

सार

राजस्थान की  5 स्टार होटल में पुलिस ने रेड मारी तो मदहोश अवस्था में 16 लड़कियां और 15 लड़के पकड़ाए, हैरानी की बात तो ये है कि जो लड़कियां पकड़ाई है वे सभी बड़े घर की हैं। ऐसे में पुलिस ने उनके माता पिता को मौके पर बुलाकर बेटियों की हरकत दिखाई।

जयपुर. राजधानी जयपुर के सबसे पॉश इलाके यानी राजपार्क में स्थित एक पांच सितारा होटल में देर रात करीब दो बजे पुलिस ने रेड की है। इस रेड के दौरान पुलिस ने बड़े घरों की लड़कियां, लड़के और अन्य लोगों को पकड़ा है। उनको थाने लाकर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। मामला आदर्श नगर थाना इलाके का है और ये एक्शन जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोजफ के निर्देश पर लिए गया है। रामाड़ा होटल की इस रेड में कई केस दर्ज करने के बारे में जानकारी मिल रही है।

कमिश्नर का सख्त था आदेश

दरअसल कुछ दिन पहले जयपुर पुलिस कमिश्नर ने पूरे शहर के लिए आदेश निकाला था कि शराब की दुकानें और ठेके रात आठ बजे बंद हो जाने चाहिए। साथ ही बार, डिस्को और पब भी ग्यारह बजे तक बंद हो जाने चाहिएं। ऐसा नहीं करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। कुछ दिन तो शराब की दुकानें और ठेके समय पर बंद होते रहे, लेकिन उसके बाद ये आदेश हवा होने लगे।

15 थानों की पुलिस ने मारी रेड

इस बीच राजपार्क स्थित रामाड़ा होटल में बने पब और डिस्को के बारे में सूचना मिली कि रोज ही करीब दो से तीन बजे रात तक यहां पार्टियां होती है और लोकल पुलिस को इसकी जानकारी रहती है। ऐसे में कमिश्नर ने कल रात आदर्श नगर थाने के अलावा आसपास के 15 पुलिस थानों को वहां रेड करने के निर्देश दिए।

ऐसी हालत में मिले लड़के लड़कियां

पुलिस वाले देर रात दो बजे वहां पहुंचे तो लड़कियां और लड़के मदहोश हालात में मिले। उनको थाने ले जाने के लिए पुलिस ने बस का इंतजाम किया। सोलह लड़कियों के माता पिता को फोन कर थाने पर बुलाया। उसके बाद उनका चालान कर परिवार के हवाले किया।

यह भी पढ़ें : पति और जीजा दोनों से संबंध बनाती थी साली, बड़ी बहन का पति बन गया था खास

लड़कों सहित पब डिस्को संचालकों पर भी केस दर्ज

वहीं लड़कों के परिवार वालों को बुलाया और लड़कों को शांति भंग समेत अन्य धाराओं में बंद कर दिया गया। आज शाम तक सभी को छोड़ा जाएगा। इस बीच होटल संचालक और डिस्को, पब संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज करने की जानकारी मिल रही है।

यह भी पढ़ें : स्वाती मालीवाल की 10 खूबसूरत फोटो और 10 पाइंट में समझे पूरा केस

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी