11 वीं की स्टूडेंट से राजस्थान में दरिंदगी, गैंगरेप कर बदमाशों ने बनाएं अश्लील वीडियो

Published : Jun 03, 2024, 03:11 PM IST
gang rape rajasthan rj

सार

राजस्थान में कक्षा 11 वीं की एक छात्रा के साथ बदमाशों ने आमनवीय घटना की है। छात्रा के साथ आरोपियों ने दोस्ती का नाटक करके उसे अपने जाल में फंसाया और गैंगरेप किया। हैरानी की बात तो यह है कि इसके बाद उन्होंने दूसरे दरिंदों के हवाले कर दिया।

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक स्टूडेंट के साथ बदमाशों ने गैंगरेप कर दूसरों के बीच फेंक दिया। इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

ये था मामला

अजमेर जिले में 11 वीं की एक छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर कुछ बदमाशों ने गैंगरेप किया है। दरिंदों ने छात्रा के अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लेकमेल भी किया और 5 लाख रुपए मांगे हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा करीब 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 2 आरोपियों को धर दबोचा है। इस मामले में एक नाबलिग भी शामिल है।

कई दरिंदों के किया हवाले

पुलिस ने बताया कि इरफान और अरबाज नाम के दो लड़कों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उन्होंने लड़की को कई लड़कों के हवाले कर दिया। अजमेर के एसपी ने इस मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाकर उसे दी है।

सहेली के चक्कर में आकर फंसी लड़की

बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की ने अपनी ही एक सहेली के कहने पर इरफान से बात की थी और उसके बाद अरबाज और अन्य लड़कों के साथ उसे भेजा गया। जिन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस का मानना है कि सेक्स रैकेट में कई लड़कियां फंसी हुई हो सकती है। इस मामले में जांच चल रही है।

गंदी फिल्मों और नशे के आदी लड़के

पुलिस ने जिन दो लड़कों को अरेस्ट किया गया है। वे पोर्न फिल्मों और नशे के आदी हैं। उनके मोबाइल से कई अन्य लड़कियों के न्यूड वीडियो मिलने की बात सामने आ रही है। उन्होंने पीड़ित लड़की के वीडियो डिलीट करने के नाम पर 15 लाख रुपए मांगे थे और 5 लाख रुपए ले भी लिए थे।

यह भी पढ़ें :Love मैरिज के बाद भी दूसरे से बात करती थी बीवी, पति से करती थी उसी के शहर जाने की जिद

बच्चियों को फंसाया जा रहा है

इस मामले में भाजपा नेताओं का कहना है ये मामला काफी फैला हुआ लगता है। जिसमें कई लड़के लड़कियां मिलकर भोली भाली बच्चियों को फंसाकर रेप और ब्लेकमेलिंग जैसी घटना को अंजाम दे रहे है।

यह भी पढ़ें : खुदाई करते ही निकला खजाना, लूटने के लिए लगी लोगों की भीड़

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी