पाकिस्तान में जागी अंजू की देशभक्ति, 15 अगस्त पर कुछ इस अंदाज में शेयर किए पोस्ट

अलवर से भागकर पाकिस्तान जाकर शादी रचाने वाली अंजू का 15 अगस्त का वीडियो वायरल हो रहा है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर वह नाचती नजर आ रही हैं।

Yatish Srivastava | Published : Aug 18, 2023 1:11 PM IST

अलवर। प्रदेश  के अलवर जिले से भाग कर पाकिस्तान जाकर शादी रचाने वाली अंजू उर्फ फातिमा फिर से चर्चा में है। कुछ दिन पहले जहां वह पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाती नजर आई थीं तो वहीं अब वह भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाती नजर आ रही है। पाकिस्तान में आखिरकर अंजू की देशभक्ति जाग गई और उसने देशभक्ति गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। 

गाल पर तिरंगे का स्टिकर लगाकर कर डांस कर रही अंजू
अंजू ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया है उसमें वह अपने गाल पर तिरंगे का स्टिकर लगाई हुई हैं। इसके साथ ही वह वह देशभक्ति गाने पर नाच भी रही है। यह फोटो और वीडियो अंजू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिस पर कमेंट्स भी आ रहे हैं।

Latest Videos

ये भी पढ़ें. पाकिस्तान गई अंजू की बढ़ेंगी मुश्किलें, पहले पति को तलाक दिए बिना रचाई शादी, अलवर में FIR दर्ज

सफेद कपड़े और ओरेंज दुपट्टे में नजर आ रहीं
वीडियो में वो सफेद कपड़ों के साथ ऑरेंज कलर के दुपट्टे मैं दिख रही है। वीडियो 15 अगस्त का बताया जा रहा है। इसे अब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। कुछ दिन पहले इसी तरह से पाकिस्तान से भागकर उत्तर प्रदेश आई सीमा हैदर का भी वीडियो वायरल हुआ था।‌ 

वायरल हुए थे अंजू और उसके पति के वीडियो
सीमा हैदर भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर अपने बच्चों के साथ डांस करती नजर आई थीं। अंजू और नसरुल्लाह की शादी के बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। अंजू अपने पति और परिवार को छोड़कर पाकिस्तान भाग गई थी। वह जल्द ही भारत आने की बात करती नजर आती है, लेकिन यहां रहने वाले उसके पति और बच्चे उससे दूरी रखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें.  पाकिस्तान में VIP बनी अंजू की बढ़ीं मुश्किलें, MP के गृहमंत्री ने स्पेशल ब्रांच को दिए जांच के आदेश

अगले माह भारत आ सकती है अंजू
बताया जा रहा है कि अंजू का वीजा इसी महीने खत्म हो रहा है और वह भारत आ सकती है। शादी के बाद पाकिस्तान में बसने वाली अंजू को पाकिस्तान सरकार से भी सपोर्ट मिला। उसके अलावा पाकिस्तान में रहने वाले कई बिजनेसमैन ने अंजू और उसके पति नसरुल्लाह को उपहार भी दिए हैं। अंजू को उपहार में दो  प्लॉट भी मिले हैं।

इधर अंजू के पहले पति अरविंद ने उसके खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह धोखे से उसे बिना तलाक दिए पाकिस्तान चली गई है। अगर वह भारत आती है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

Share this article
click me!

Latest Videos

सुबह 4.45 बजे अभिनेता गोविंदा को कैसे लगी गोली? ये है वो सबसे बड़ी वजह
'एक्सीडेंटल हिंदू नहीं बर्दाश्त कर पा रहे राम मंदिर' CM योगी ने किसे सुनाया
पढ़ी-लिखी हो...तलाक पर अड़ी महिला को CJI ने दिया तगड़ा ज्ञान
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
कितनी है दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की प्राइज मनी, विनर को और क्या मिलता है?