ऑस्ट्रेलियाई पति की एक गलती पड़ी भारी, अब बीवी को हर महीने देना होगा इतने लाख

Published : Jan 09, 2025, 02:28 PM IST
domestic violence case

सार

जोधपुर कोर्ट ने घरेलू हिंसा मामले में ऑस्ट्रेलियाई पति को पत्नी और बच्चों को 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह देने का आदेश दिया। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

जोधपुर (राजस्थान). जोधपुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र शर्मा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में घरेलू हिंसा मामले में पत्नी और उसके दो नाबालिग बच्चों के भरण.पोषण के लिए पति को 1 लाख 20 हजार रुपए प्रतिमाह देने का आदेश दिया। यह आदेश घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम की धारा 12 और 23 के तहत पारित किया गया।

जोधपुर की लड़की की 2008 में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक से हुई थी शादी

पीड़ित पत्नी ने अपने वकील विशाल सारस्वत के माध्यम से कोर्ट में परिवाद दायर किया। जिसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसकी शादी 2008 में जोधपुर निवासी एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनाया शानदार फैसला

परिवाद में यह भी उल्लेख किया गया कि दहेज की मांग को लेकर उसे बार.बार परेशान किया गया और बच्चों की परवरिश के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई। इसके चलते पीड़िता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पति को बच्चों और पत्नी के लिए प्रतिमाह 1.20 लाख रुपए भरण.पोषण के रूप में देने का आदेश दिया। कोर्ट ने साफ किया कि महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। अब देखना यह है कि आरोपी पति इस आदेश का पालन करता है या नहीं। यदि वह आदेश की अवहेलना करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें-प्यारी पत्नी और मासूम बेटी को पिता ने मार डाला, खतरनाक था मर्डर का तरीका

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट
Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी