जीजा के प्यार में पागल हुई साली, पति को दफना कर बना दिया टॉयलेट

राजस्थान में एक महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और लाश को घर में दफना दिया। पुलिस ने एक अन्य मामले की जाँच के दौरान इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश किया।

subodh kumar | Published : Aug 30, 2024 8:32 AM IST

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी और उसकी लाश को घर के अंदर गड्डे में गाड़ कर ऊपर से टॉयलेट बना दिया। इसके बाद पुलिस में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी और जीजा के साथ अय्याशी करने लगी थी। तभी एक दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। आपको बता दें, कि महिला का नाम परम है, जिसके जीजा धनपाल के साथ अवैध संबंध थे। दोनों ने मिलकर पति अरविंद की हत्या कर दी थी।

एक लाश ने खोला दूसरा राज

Latest Videos

दरअसल, राजस्थान के सल्लापोट थाना क्षेत्र में पुलिस को एक सुनील नामक युवक की लाश मिली, जिसकी पहचान के लिए पुलिस ने सज्जनगढ़ क्षेत्र में रहने वाली उसकी बुआ परम को बुलाया था, उसके साथ जीजा धनपाल भी आया था। जब वह थाने पहुंची तो एक पुलिसवाले को अचानक याद आया कि इस महिला ने तो कुछ दिनों पहले अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो परम ने रोते रोते बताया कि उसने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति अरंविद को मार दिया है। अब पुलिस टॉयलेट को तोड़कर अरविंद की लाश को बाहर निकालने की तैयारी में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने परम और उसके जीजा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ये था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 37 साल की परम देवी नामक महिला सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में अपने पति अरविंद के साथ रहती थी। उसके अपने जीजा धनपाल के साथ अवैध संबंध थे। ये बात एक दिन उसके पति को पता चल गई तो वह दोनों के मिलने जुलने पर रोक टोक करने लगा। ऐसे में परम देवी और उसके जीजा धनपाल ने मिलकर अरविंद की गर्दन काट दी और बाद में लाश को घर में ही गटर के लिए खोदे गए गड्डे में दफना दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर पति अरविंद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उधर पुलिस अरविंद को तलाश करती रही और इधर परम देवी अब अपने घर में ही जीजा के साथ रंगरेलियां मनाती रही। लेकिन अब पुलिस टॉयलेट तोड़कर मृतक अरविंद की लाश को निकालने की तैयारी में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : LKG की बच्ची को भी नहीं छोड़ रहे दरिंदे, लखनऊ में वैन ड्राइवर ने की गंदी हरकत

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts