इस दिन शाम 5 बजे के बाद ही हो सकेंगे खाटूश्याम बाबा के दर्शन, जानें क्यों बंद रहेंगे पट

Published : Oct 16, 2023, 02:24 PM IST
khatushyam ji.

सार

भगवान खाटूश्याम मंदिर में 18 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद ही श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मंदिर को 17 अक्टूबर को रात 10.30 बजे भगवान के शृंगार के लिए बंद किया जाएगा।  

सीकर। जिले का प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर 18 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक बंद रहने वाला है। 17 अक्टूबर की रात 10:30 बजे से ही बाबा श्याम के दर्शन बंद हो जाएंगे। ऐसे में भक्तों को बाबा श्याम का दीदार करने के लिए कई घंटे का इंतजार करना होगा।

18 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक बंद रहेगा मंदिर
मंदिर कमेटी के मुताबिक मंदिर को करीब 18 घंटे से भी ज्यादा समय तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान कोई भी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएगा। 18 अक्टूबर को शाम 5 बजे वैसे ही पट खुलेंगे वैसे ही भक्त दर्शन कर सकेंगे। इस मंदिर में हर साल करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में हर साल करोड़ों रुपये का चढ़ावा भी आता है। विदेशों से भी लोग भगवान खाटूश्याम का दर्शन करने आते हैं।

बाबा के शृंगार के लिए बंद रखा जाता है पट
मंदिर के पुजारी बताते हैं कि अमावस्या के बाद दूसरे या तीसरे दिन बाबा श्याम का चंदन से तिलक किया जाता है। इसके साथ ही बाबा का श्रृंगार भी होता है। इसके तहत मंदिर को भक्तों के दर्शन के लिए बंद रखा जाता है। इसके साथ ही यदि चंद्रग्रहण या सूर्यग्रहण हो तो उसके बाद में भी मंदिर में श्रृंगार और सेवा-पूजा होती है। जन्माष्टमी के पर्व पर और बाबा खाटूश्याम के लक्खी मेले के दौरान यहां पर विशेष श्रृंगार के साथ-साथ सजावट भी होती है।

पढ़ें सांवलिया सेठ मंदिर में आया गुप्त दान, इतना चढ़ावा देख मंदिर प्रशासन भी दंग

भगवान खाटूश्याम के दर्शन को जुटती है भीड़
राजस्थान ही नहीं बल्कि देश का यह मशहूर मंदिर राजधानी जयपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर सीकर जिले में स्थित है। यहां तक पहुंचाने के लिए श्रद्धालुओं को पहले रींगस जाना होता है। इसके बाद वहां से छोटी गाड़ी या फिर बसों के जरिए खाटूश्याम पहुंचा जाता है। यहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल