7 फेरे के बाद दूल्हे ने कहा- साथ नहीं ले जा सकता दुल्हन, दामाद जी की बात से हर कोई था SHOCKED

Published : Jun 13, 2023, 08:56 PM ISTUpdated : Jun 14, 2023, 01:01 PM IST
jhansi news after marriage condition of bride s father that groom and bride  will not make relationship

सार

राजस्थान के भरतपुर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया। फेरे लेने के बाद दहेज के लोभी दूल्हे ने दुल्हन ले जाने से किया इनकार। इसके बाद लड़की और उसके भाइयों ने इतना पीटा कि पुलिस वालों को छुड़ाना पड़ा। घोड़ी से आया दूल्हा थाने की जीप में विदा हुआ।

भरतपुर, 13 जून. खबर भरतपुर शहर से हैं। कल रात भरतपुर जिले के कामा इलाके में शादी के बाद मंगलवार सवेरे दुल्हन की विदाई का समय आया तो दूल्हे ने और उसके पिता ने तगड़ी चाल चल दी। दूल्हे और उसके पिता ने कहा कि जब तक गाड़ी नहीं दोगे तब तक दुल्हन को नहीं लेकर जाएंगे। अब दुल्हन के फेरे भी हो गए हैं, तो इसकी शादी कहीं दूसरी जगह भी नहीं कर सकते। दूल्हा पक्ष ने सोचा कि दुल्हन पक्ष उनकी डिमांड पूरा करने को तैयार हो जाएंगे, लेकिन दुल्हन भी खतरनाक निकली। उसने दूल्हे को पीटने की शुरुआत की और उसके बाद तो उसके भाई और परिवार के अन्य लोगों ने दूल्हा पक्ष को पीटना शुरू कर दिया। बाद में कामां थाना पुलिस ने मामले को संभाला और आरोपियों को थाने ले गई।

भरतपुर में दहेज का मामला आया सामने

पुलिस ने बताया कि ढीमर मोहल्ला निवासी कमला देवी ने अपनी बेटी पिंकी की शादी बल्लभगढ़ के कनेरी गांव में रहने वाले चतर सिंह के बेटे प्रदीप से तय की थी। कल रात बरात दुल्हन को ले जाने आई थी। दुल्हन पक्ष के द्वारा दूल्हा पक्ष को सोने चांदी के गहने जरूरी सामान दिया गया था। जो दोनों पक्षों में पहले ही तय हो गया था। लेकिन उसके बाद दूल्हे के पिता चतर सिंह ने फेरे होने से पहले कुछ और डिमांड कर दी। गांव के लोगों ने और परिवार के लोगों ने मिलकर यह डिमांड पूरी भी कर दी। उसके बाद फेरे हुए। फेरे के बाद आज सवेरे करीब 10:00 बजे दुल्हन पिंकी की विदाई का समय आया तो दूल्हा प्रदीप और उसके पिता चतर सिंह ने हद ही कर दी।

दूल्हे ने दहेज के लालच में दुल्हन को साथ ले जाने से किया इनकार

उन्होंने कहा जब तक मोटरबाइक नहीं दोगे और सोने का हार नहीं दोगे तब तक दुल्हन को नहीं लेकर जाएंगे। पुलिस ने बताया कि पिंकी के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां कमला देवी उसे जैसे तैसे पाल रही थी और अब गांव के सहयोग से उसकी शादी कर रही थी। ऐसे में गांव वालों ने चतर सिंह और उसके बेटे प्रदीप के सामने खूब मिन्नते की। पिता - पुत्र के हाथ जोड़े और कहा कि अब अगर शादी टूटती है तो दुल्हन कहीं की नहीं रह जाएगी। लेकिन पिता-पुत्र नहीं माने उन्होंने पिंकी को ले जाने से मना कर दिया।

भरतपुर की दुल्हन और उसके भाईयों ने दूल्हे को ऐसे सिखाया सबक

इस पर पिंकी को इतना गुस्सा आया कि पहले उसने दूल्हे को पीट दिया। बाद में दुल्हन पक्ष के अन्य लोगों ने पिता-पुत्र को जमकर पीटा। जो रिश्तेदार उनके साथ थे वह पिता पुत्र को वहीं छोड़कर भाग गए। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी तो कामा पुलिस की जीप वहां आई और दूल्हा उसके पिता समेत कई लोगों को पकड़ कर ले गई। मंगलवार की दोपहर में दुल्हन पक्ष ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

इसे भी पढ़ें- गर्म चिमटे से दागा, कराया गर्भपात और दिया तीन तलाक, दहेज लोभी सीए पति की करतूत सुन आप भी हो जाएंगे हैरान

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी