बक्से के अंदर घुसकर भाई-बहन खेल रहे थे छुपम-छुपाई, अचानक लग गई कुंडी, अंदर ही घुट गया दम

Published : Oct 07, 2023, 12:11 PM IST
children

सार

बाड़मेर में छुपम छुपाई खेतले हुए दो बच्चे एक बक्से में घुस गए। इस दौरान अचानक बक्से का दरवाजा बंद हो गया और दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां भाई और बहन स्कूल से घर लौटे तो माता पिता खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। मां के आने से पहले दोनों बहन-भाई एक बक्से के अंदर घुसकर खेलने लगे। इस दौरान अचानक बक्से का दरवाजा अपने आप गिरकर बंद हो गया। बच्चों ने अंदर से खोलने की कोशिश की लेकन दरवाजा नहीं खुला। शाम को माता-पाता खेत से लौटे तो कोहराम मच गया।

तीन भाई बहन में से दो की मौत
तीन भाई बहन में से दो कुछ ही पल में दुनिया छोड़कर चले गए। घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इसे हादसा मान रही है। बड़ी बात ये है कि परिवार ने इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी, लेकिन डॉक्टर्स और सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को इसका पता लगा।

दरअसल बाड़मेर जिले के गडरारोड थाना इलाके में स्थित पनेला गांव का यह पूरा मामला है। गांव में रहने वाले चौखराम के दो बच्चे मोनिका और रविन्द्र कल सवेरे स्कूल गए थे। तीसरा बच्चा कल स्कूल नहीं गया था वह माता पिता के साथ खेत पर काम करने के लिए चला गया था। दोपहर बाद मोनिका और रविन्द्र दोनों स्कूल से लौटे और बैग वहीं रखकर खेलने लगे।

पढ़ें कोटा में डेंगू से चार बच्चों की मां की मौत, अब तक 7 लोगों की जा चुकी जान

छुपम-छुपाई के दौरान हादसे की गुंजाइश
पुलिस का मानना है कि संभव है कि छुपम छुपाई खेलने के दौरान दोनो घर में तीन दिन पहले ही लाए गए एक बड़े बक्से के अंदर छुप गए। इस दौरान बक्से का ढक्कन बंद हो गया और बाहर से कुंडी लग गई। बच्चों ने बाहर निकलने की कोशिश की। चीखे, चिल्लाए, लेकिन घर में कोई नहीं था। आसपास के मकानों तक आवाज नहीं पहुंची। शाम करीब सात बजे के आसपास जब चौखाराम, उसकी पत्नी और बेटा खेतों से वापस लौटे तो दोनो बच्चों को तलाशा। 

काफी तलाश के बाद खोला बक्सा
काफी तलाश करने के बाद जब बक्सा खोलकर देखा गया तो दोनों अचेत पड़े थे। अस्पताल ले गए तो पता चला कि दो घंटे पहले ही दोनों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। दोनों के शव सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाए गए हैं। आज दोनों का अंतिम संस्कार किया जाना है।

दो दिन पहले आया था नया बक्सा
चौखराम ने पुलिस को बताया कि बड़ा बक्साा दो-तीन दिन पहले ही नया खरीदा गया था। क्या पता था यही बक्सा बच्चों की कब्र बन जाएगा। घटना बाड़मेर जिले के गड़रारोड़ थाना इलाके मेघवालों की बस्ती पनेला गांव शुक्रवार शाम की है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों मासूम करीब 3 घंटे तक बक्से के अंदर फंस गए और तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल