शादी के लाल जोड़े में आई दुल्हन, लेकिन कफन में लिपटी पहुंची श्मशान....

Published : Mar 13, 2024, 01:13 PM IST
chittorgarh news

सार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से एक दर्दनाक खबर है, जहां दुल्हन की शादी के महज 23 दिन बाद ही मौत हो गई। दुखद बात यह है कि अभी उसके हाथों के मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसको कफन में लिपटाकर अर्थी निकाली गई। मौत की वजह कहीं दूल्हा और ससुराल वाले तो नहीं। 

चित्तौडगढ़ (राजस्थान). बीस साल की ललिता गोस्वामी के परिवार में दुख का माहौल है। बेटी को 23 दिन पहले ही दुल्हन बनाकर विदा किया था, पिता को क्या पता था कि 23 दिन बाद बेटी इस दुनिया को ही छोड़ जाएगी। बेटी की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हांलाकि दुल्हन के परिवार के लोग दूल्हा पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं। घटना राजस्थान के चित्तौडगढ़ जिले की है।

कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी...

कपासन थाना पुलिस ने बताया कि ललिता की शादी पिछले महीने ही हुई थी। उसका पति और परिवार के अन्य लोग सती माता के मंदिर गए थे। ललिता किसी कारण से मंदिर जाने के लिए तैयार नहीं हुई थी। परिवार ने उसे घर ही छोड़ दिया था। वापस लौटे तो वह अपने कमरे में अचेत मिली। जांच पड़ताल में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने कहा कि ललिता ने सुसाइड किया है, लेकिन सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। उसके पास किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हांलाकि जांच के लिए पुलिस ने ललिता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। दूल्हा पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

मंदिर जाने की वजह मौत को चुना...

ललिता के पति ने पुलिस को बताया कि हमने उससे मंदिर चलने के लिए कहा था, लेकिन उसे टाल दिया। उसने कारण नहीं बताया। उसने सिर्फ इतना कहा था कि वह मंदिर नहीं जाना चाहती। पुलिस ने आस पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की है। मजिस्ट्रेड की उपस्थिति में पोस्ट मार्टम कराया गया है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी