दरवाजा खोला तो फन फैलाए बैठा था कोबरा, कोटा में कुलपति के घर का शॉकिंग दृश्य

सांप अगर गलती से दूसरे ही किसी को दिख जाए तो सोचिए उसका क्या हाल होता है। कुछ ऐसा ही कोटा कोटा के विश्वविघालय में देखने को मिला। जहां कुलति के हसबैंड ने जैसे ही घर का दरबाजा खोला तो सामने कोबरा फन फैलाए बैठा था।

Arvind Raghuwanshi | Published : Jun 11, 2024 4:01 AM IST / Updated: Jun 11 2024, 09:38 AM IST

जयपुर. राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी के कारण परेशान है। इंसान ही क्या जानवर और जमीन के नीचे रहने वाले जीव भी इस गर्मी की चपेट मे हैं। सांप और बिच्छू के उसने और हमला करने के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के कोटा जिले से सामने आया है। कोटा में विश्वविघालय में कोबरा सांप घुस गया और सीधे कुलपति के घर के बाहर जाकर बैठ गया। बाद में स्नेक कैचर को बुलाया गया और सांप को काबू कर जंगल में छोड़ा गया।

कोबरा करने लगा अटैक तो हुआ बुरा हाल

Latest Videos

दरअसल कोटा विश्वविद्यालय की कुलपति अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुलपति आवास में रह रही हैं। दो दिन पहले जब सवेरे पांच बजे उनके पति जागे और वॉक पर जाने के लिए बाहर आने लगे तो इस दौरान घर की चौखट पर ही भूरे रंग का एक कोबरा सांप फन फैलाए बैठा मिला। कुछ पल के लिए तो वे इतना डर गए कि हाथ - पैर ठंडे हो गए। बाद में सांप ने उनकी ओर देखकर अटैक करने की कोशिश की तो उन्होनें दरवाजा बंद कर लिया।

क्यों गर्मी में सांप ज्यादा डराते

बार में स्नेक कैचर को बुलाया गया। स्नैक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि सांप को काबू करने में मशक्कत करनी पड़ी। सांप का खून ठंडा होता है, इस कारण गर्मी के दिनों में सांप बेहद परेशान रहता है। छावं या नमी वाली जगह पर ही बसेरा करने लगता है। यही कारण है कि कई बार वह नालों के जरिए लोगों के घरों में भी घुस जाते हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'