Published : Apr 11, 2023, 06:45 AM ISTUpdated : Apr 11, 2023, 06:46 AM IST
राजस्थान के नागौर के लोकप्रिय SDM सुनील पंवार 'पति-पत्नी और वो' के चक्कर में फंस गए हैं। उनकी पत्नी ने सांचौर थाने में एसडीएम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दी है। मामला हाईप्रोफाइल होने से पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
नागौर. राजस्थान के नागौर के लोकप्रिय SDM सुनील पंवार 'पति-पत्नी और वो' के चक्कर में फंस गए हैं। उनकी पत्नी ने सांचौर थाने में एसडीएम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दी है। मामला हाईप्रोफाइल होने से पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। थाना प्रभारी निरंजन प्रताप सिंह के अनुसार हरियाली निवासी प्रियंका बिश्नोई ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी 30 अगस्त 2017 को मालवाडा निवासी सुनील पंवार के साथ हुई थी। दो साल तो सब कुछ ठीक चला, बाद में तनाव होने लगा।
25
SDM पंवार की पत्नी का आरोप है कि 2018 में आरएएस में चयन होने पर इंटरव्यू के लिए उसके परिवार से 50 लाख रुपए मांगे गए थे। जब पैसे नहीं मिले, तो उसके साथ मारपीट शुरू हो गई।
35
SDM सुनील पंवार की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके सूरतगढ़ की एक महिला के साथ अवैध संबंध है। वे दोनों लिव इन में रहते हैं।
45
सांचौर थाना प्रभारी निरंजन प्रताप सिंह ने कहा कि महिला ने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया है, वे नागौर में एसडीएम पद पर कार्यरत हैं। मामले की जांच की जा रही है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।