'तुझे पता नहीं हम कौन हैं...तेरी यह करने की हिम्मत कैसे हुई, दनादन मारी 30 गोलियां

Published : Apr 30, 2024, 10:44 AM IST
Dholpur Police

सार

राजस्थान के धौलपुर जिले एकदम बॉलीवुड फिल्मों की तरह गुंडागर्दी देखने को मिली। जहां गुंड़ों ने रेस्टोरेंट संचालक और वहां बैठे ग्राहकों पर गोलियों की बौछार कर दी। देसी हथियारों से करीब तीस से भी ज्यादा फायर किए।

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले से बड़ी खबर है। खाने के बाद रूपए मांगने पर गुंड़ों ने रेस्टोरेंट संचालक और वहां बैठे ग्राहकों पर गोलियों की बौछार कर दी। देसी हथियारों से करीब तीस से भी ज्यादा फायर ठोके और जान लेने की कोशिश की। वहां भगदड़ मच गई, लेकिन उसके बाद भी रेस्टोरेंट के मालिक और एक अन्य ग्राहक को गोली लग गई। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सैपउु थाना इलाके में स्थित रेस्टोरेंट की है।

तमंचे निकाल लिए और शुरू कर दी अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस ने बताया कि कल देर रात हाइवे के नजदीक एक रेस्टोरेंट के बाहर तीन गाड़ियां आकर रूकी। उसमें से करीब बीस लोग बाहर निकले और खाना खाने पहुंचे। वहां पर भरपेट खाना खाने के बाद जब रेस्टोरेंट के मालिक रंभो परिहार ने बिल थमाया तो विवाद हो गया। उनमें से एक ने कहा कि हम पैसा नहीं देते हैं....। उसके बाद वे सभी वहां से जाने लगे। रंभो परिहार और रेस्टोरेंट के स्टाफ ने उनको रोका तो गुंडों ने देसी तमंचे निकाल लिए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कुछ गुंडें कारों में से हाकी स्टीक निकाल लिए और वहां पर गदर मचा दिया। सब कुछ तोड़ फोड़ दिए।

मालिक के साथ एक ग्राहक को भी लगी गोली

इस फायरिंग में बब्लू शर्मा नाम के एक ग्राहक को गोली लगी और साथ ही रेस्टोरेंट मालिक रंभो सिंह परिहार के भी गोली लगी है। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हाइवे पर दोनो तरफ से नाकाबंदी की गई लेकिन आरोपी फरार हो गए। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है। लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट