राजस्थान में बड़ा हादसा: मंदिर दर्शन कर लौटते वक्त ट्रक और बोलेरों में टक्कर, एक ही गांव के 5 लोगों की मौत

Published : Sep 08, 2023, 10:38 AM IST
Rajasthan accident

सार

राजस्थान के चूरू में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी पांच एक ही गांव के रहने वाले थे। सभी हनुमानगढ़ से मंदिर दर्श कर लौट रहे थे। 

चूरू। राजस्थान के चुरू जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक हाईवे पर जाम लग रहा। मरने वाले पांचों लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। सभी मंदिर हनुमानगढ़ में मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। आज सभी के शवों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा। गांव में एक साथ पांच लोगों की मौत से मातम छा गया है।

हनुमानगढ़ से मंदिर दर्शन कर लौटते वक्त हादसा
पुलिस के मुताबिक मरने वालों में कमला देवी, अन्नाराम, संतोष, मोनिका, सरोज शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ये पांच लोग अन्य 18 अन्य लोगों के साथ बोलोरो गाड़ी में गांव से हनुमानगढ़ जिले के पल्लू इलाके में केसरो जी महाराज के दर्शन करने के लिए गए थे। वापस लौट रहे थे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

पढ़ें. राजस्थान में जन्माष्टमी पर बड़ा हादसा: दही हांडी समारोह में बच्चियों के ऊपर छत गिरी, 2 की मौत

6 बच्चों समेत एक महिला भी गंभीर घायल
इस घटना में पांच लोगों की मौत के अलावा 6 बच्चों सहित राधा नाम की एक महिला भी घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए देर रात ही बीकानेर रेफर कर दिया गया। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही चल रहा है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने के साथ रास्ते से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु किया। 

पढ़ें. पुष्कर में हादसा: भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे 2 भाइयों को कार ने कुचला

इस घटना में मरने वाले लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। सभी वर्तमान में जन्माष्टमी से लेकर दसवीं तक हनुमानगढ़ में केसरो जी महाराज के यहां चलने वाले मेले में दर्शन-पूजन करने के लिए गए थे, लेकिन लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट