अजमेर के पुष्कर धाम से जल भरकर शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाते समय कार ने दो भाइयों को कुचल दिया। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।

अजमेर। जिले के पुष्कर इलाके में देर रात सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक कुछ साथियों के साथ पुष्कर से पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने नजदीक के शिव मंदिर जा रहे थे। इस दौरान एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। देर रात ही दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुष्कर धाम से जल लेकर जाते समय हादसा
तिलोरा घाटी के नजदीक यह हादसा हुआ है।‌ हादसे में जिन दो युवकों की मौत हुई है उनके नाम गणपत और हेमराज है। हेमराज के पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि हम करीब 40 लोग पुष्कर धाम में पवित्र जल लेने आए थे और उसके बाद धाम से करीब 30 किलोमीटर दूर थांवला इलाके स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जाना था।

पढ़ें. राजस्थान में चार लोगों की दर्दनाक मौत, मध्यप्रदेश से भैंस खरीद कर लौटते वक्त हुआ बड़ा हादसा

देर रात हम पैदल ही जा रहे थे। गणपत और हेमराज सबसे पीछे चल रहे थे। इस दौरान एक कार दोनों को टक्ककर मारती हुई फरार हो गई। टक्कर मारने के बाद कर चालक एक पल के लिए रुका भी लेकिन उसके बाद फरार हो गया।

पढ़ें. राजस्थान में भीषण हादसा: ट्रक सवारियों से भरी जीप पर पलटा, अब तक 7 की मौत...कई सीरियस

गणपत और हेमराज रिश्ते में भाई
गणपत और हेमराज दोनों रिश्ते में भाई थे। दोनों ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। गणपत पर उसके परिवार की काफी जिम्मेदारी थी। पिता बुजुर्ग हो चले हैं इस कारण वह घर में ही रहते हैं। गणपत के चार बच्चे हैं। जबकि हेमराज पर भी अपने परिवार की जिम्मेदारी थी, लेकिन अब दोनों की जान चली गई है। इससे परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।