जयपुर का अजीबोगरीब मामलाः 'बीवी गुटखा खाती है, नहीं दे रही तलाक', युवक ने थाने में करवाई FIR

Published : Nov 08, 2023, 02:10 PM ISTUpdated : Nov 08, 2023, 06:42 PM IST
bride

सार

जयपुर में अजीबोगरीब केस थाने पहुंचा है। इसमें पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ ही केस दर्ज कराया है। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गुटखा खाने और तलाक न देने के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

जयपुर। जयपुर शहर से अजीबो गरीब केस सामने आया है। एक महिला के गुटखा खाने पर उसके पति ने थाने में केस दर्ज कराया है। इस केस में ठगी समेत अन्य कई धाराएं लगाई गई हैं और साथ ही महिला के भाई और पिता को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच महेश नगर थाना पुलिस कर रही है। 

पत्नी के खिलाफ थाने में दी शिकायत
दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले महेश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पत्नी का नाम लक्ष्मी है। महेश का कहना है कि उसकी शादी लक्ष्मी से एक साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी अपने घर चली गई थी। इस दौरान दोनों के बीच संबध नहीं बने थे।

भाई और पिता पर झूठ बोलकर शादी करने का आरोप
पति का आरोप है कि एक बार जब उसने संबंध बनाने की कोशिश की तो पता चला कि पत्नी गुटखा खाती है और उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट भी जला हुआ है। महेश ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी के पिता और भाई ने इस बारे में पहले से उसे कोई जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने कई राज छिपाकर लड़की की शादी उससे करा दी है। अब वह तलाक लेना चाहता है तो लक्ष्मी डिवोर्स के लिए तैयार नहीं हो रही और जोर जबरदस्ती पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराने की धमकी देती है। 

पढ़ें दौसा में लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, दो साथियों संग पुलिस के हत्थे चढ़ी, अब तक कर चुकी कई कांड

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने पति की शिकायतों के आधार पर ठगी समेत अन्य धाराओं में महिला लक्ष्मी, उसके भाई और पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। महेश ने बताया कि एक साल की शादी के बाद लक्ष्मी उसके घर में कुछ दिन ही ठहरी, उसके बाद मायके चली गई। अब तलाक भी नहीं दे रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल