सोने से बने ताजियों को 21 हाथियों की सलामी, बहुत स्पेशल रहा राजस्थान का मोहर्रम

Published : Jul 17, 2024, 03:25 PM IST
jaipur moharram taziya

सार

जयपुर में मोहर्रम के पर्व पर सोने से बना ताजिया निकाला जाता है, जो सिटी पैलेस में रखा जाता है। इस शानदार परंपरा में ताजिया को हाथियों की सलामी भी दी जाती है और कई आयतों के साथ कर्बला का नक्शा भी बनाया जाता है।

जयपुर. देशभर में आज सुबह से मोहर्रम के पर्व पर मातमी धुनों का शोर है। दोपहर बाद मोहर्रम का जुलूस शुरू होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में सोने से बना मोहर्रम भी शामिल होगा। यह मोहर्रम राजस्थान की राजधानी जयपुर में निकाला जाता है। यहां मोहर्रम के पर्व पर जुलूस में वैसे तो 250 ताज़िए शामिल होते हैं लेकिन लोग ज्यादा सोने से बने ताज़िए को देखने के लिए आते हैं।

जयपुर के सिटी पैलेस में रखा जाता है यह ताजिया

यह ताजिया जयपुर के सिटी पैलेस में रखा जाता है। जिसमें करीब 10 किलो सोना और 60 किलो चांदी लगी हुई है। मोहर्रम के पर्व पर इसे हाथियों की सलामी भी दी जाती है। बताया जाता है कि इस दौरान के राजा रामसिंह ने अपनी बीमारी ठीक होने पर इसे तैयार करवाया था।156 साल से यह ताजिया जयपुर में निकाला जाता है। जिसमें 200 किलो शीशम लकड़ी की लगी हुई है। आज भी दो सरपंच और 11 पटेल की देखरेख में यह ताजिया निकाला जाता है।

आगरा रोड स्थित कब्रिस्तान तक निकलता है ताजिया

50 साल से इस ताजिया की देखरेख करने वाले इमामुद्दीन बताते हैं कि ताजिया पर्व पर मोहर्रम को कर्बला मैदान नहीं लाया जाता। इसे आगरा रोड स्थित कब्रिस्तान ले जाया जाता है जहां ठंडा करके हरफूल वापस लाया जाता है। हालांकि वहां इसकी जरी उतार दी जाती है और फिर इसे संभाल कर सालभर के लिए रख दिया जाता है।

जयपुर में ताजिया को दी जाती है 21 हाथियों की सलामी

इस ताजिया को मोहर्रम से 5 दिन पहले त्रिपोलिया गेट पर रखा जाता है। और जयपुर के घाट गेट इलाके में मोहल्ला महावतान में ताजिया को 21 हाथियों की सलामी दी जाती है और फिर इसे यहीं से उठाया जाता है। इस पर कुरान की कई आयत लिखी हुई है और इसके साथ ही कर्बला का नक्शा भी बनाया हुआ है।

अलवर राजस्थान में एक ​दिन पहले ही निकाला ताजियों का जुलूस, जानिए क्या थी वजह

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी