CM हाउस घेरने निकले भाजपा नेताओं का पुलिस ने किया बुरा हालः वाटर केनन से पानी फेंका, घेर कर दौड़ाया

Published : Mar 04, 2023, 06:11 PM IST
water canon

सार

राजस्थान में आज बड़े बवाल की खबर सामने आई। मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए निकले भाजपा के नेताओं ने जयपुर में मचा दिया बवाल। पुलिस ने कई नेताओं को घेर कर दौड़ाया, फिर भी नहीं माने तो वाटर केनन की तेज धार फेंक किया तितर बितर।

 

जयपुर (jaipur news). राजधानी जयपुर में आज उस समय हंगामा हो गया जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्यमंत्री के निवास को घेरने पहुंच गए। लेकिन पहले से ही तैनात पुलिस ने उन्हें 22 गोदाम सर्किल पर ही रोक लिया। सर्किल पर बैरिकेड लगाकर रास्ता रोक लिया गया था, ताकि मुख्यमंत्री निवास तक नेता नहीं जा सके।

बैरिकेड लांघकर जाने लगे तो वाटर कैनन से किया तितर बितर

लेकिन इन बैरिकेड को लांघकर नेताओं ने उस तरफ जाने की कोशिश की। ऐसे में पुलिस ने नेताओं को चारों तरफ से घेरा और उसके बाद उन्हे दौड़ा दिया। फिर भी नेता नहीं माने तो उनके ऊपर वाटर कैनन मशीन से पानी की तेज बौछारें फेंकी गई। करीब 2 से ढाई घंटे यह बवाल मचा उसके बाद पुलिस ने सभी नेताओं को 22 गोदाम सर्किल से दौड़ा दिया।

विधानसभा घेरने की खबर सुनते ही सीएम ने पहले ही असेंबली की भंग

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि आज भारतीय जनता युवा मोर्चा और अन्य नेताओं ने मिलकर विधानसभा घेरने की चेतावनी दी थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने इससे बचने के लिए विधानसभा को आज के लिए भंग कर दिया। उसके बाद जब मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी दी गई तो पहले से ही पुलिस तैनात हो गई।

प्रदेश में बढ़ रहा अपराध, लगातार हो रहे पेपर लीक- पूनिया

राजस्थान में पेपर लीक जैसे शर्मनाक कांड हो रहे हैं। तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पुनिया ने कहा कि हम आह्वान करते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया जाए और जनता एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को मौका दें। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि समय आ गया है अब जनता को चुनाव करना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी का साथ देना चाहिए।

वहीं जयपुर में पहले ही धरना दे रहे सांसद किरोडी लाल मीणा भी धरने प्रदर्शन में शामिल हुए। वह भी अपनी टीम के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हो गए। बाद में अन्य नेताओं के साथ वह भी 22 गोदाम सर्किल से ही खदेड़ दिए गए।

 

इसे भी पढ़े- राजस्थान में वसुंधरा के शक्ति प्रदर्शन से कांग्रेस से ज्यादा भाजपा में मच रहा बवाल...जानें सियासी मायने

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रील्स के लिए मगरमच्छ को भी नहीं छोड़ा, लड़कों की हरकत का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट