एक करोड़ का इश्क: 74 साल के अंकल को 40 साल महिला से हुई बेपनाह मोहब्बत, फिर जो हुआ वो शॉकिंग था

Published : May 11, 2023, 12:33 PM IST
honey trapped woman

सार

राजधानी जयपुर से मोहब्बत का एक अलग ही मामला सामने आया है। जहां 74 साल के बुजुर्ग को 40 साल की महिला से इश्क हो गया। लेकिन महिला ने प्यार की कीमत एक करोड़ रुपए मांगी, बुजुर्ग ने 45 लाख रुपए दे भी दिए। लेकिन महिला ने फिर जो किया वह देख युवक रोने लगा।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर में रहने वाले 74 साल के एक कारोबारी के साथ बड़ी घटना घटित हुई है। अपने से करीब चालीस साल छोटी महिला से उन्हें इश्क हो गया। उस महिला ने दिन में ही तारे दिखा दिए। वो हाल कर डाला कि अस्पताल जाने की नौबत आ गई। कुछ दिन अस्पताल में भर्ती भरी रहना पड़ गया। बाद में जब अस्पताल से डिस्जार्च हुए तो सीधे थाने पहुंचे और अपनी आपबीती बताते हुए खूब रोए। पुलिस ने कारोबारी के साथ मिलकर जाल बिछाया और आखिर महिला को काबू कर ही लिया।

बुजुर्ग 45 लाख महिला को दे चुका...फिर भी वो नहीं मानी

मामला भट्टा बस्ती थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि करीब बीस साल पहले महिला निशा के पति की मौत हो गई थी। करीब सात से आठ साल से वह विश्वकर्मा इलाके में फैक्ट्री चलाने वाले एक कारोबारी के संपर्क में थी। कुछ साल पहले दोनो के बीच संबध बने और उसके बाद अक्सर दोनो मिलने लगे। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले निशा ने कहा कि वह रेप केस दर्ज कराने जा रही है। कारोबारी ने ऐसा करने से मना किया तो निशा ने पैंतीस लाख रुपए मांगे। कारोबारी ने हाथों हाथ ये रूपए दे दिए। उसके कुछ दिन बाद फिर से पांच लाख मांगे।

इश्क की कीमत मांगी एक करोड़

कारोबारी ने कहा कि वह ये रूपए दे देगा लेकिन स्टांप पर लिखकर देना होगा कि आगे रूपए नहीं मांगेगी और किसी तरह का केस दर्ज नहीं कराएगी। निशा ने ऐसा ही किया और स्टांप लिखकर दे दिया। लेकिन फिर से बीस लाख की मांग कर डाली। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि वह धीरे धीरे एक करोड की मांग करने लगी। इस कारण तनाव हुआ और अस्पताल में भर्ती होना पडा। कई दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब पुलिस को केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने कारोबारी के साथ मिलकर जाल बिछाया और रुपए देने के नाम पर निशा को बुला लिया। उसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

इसे भी पढ़े- फोन पर हुई फ्रेंडशिप, गर्लफ्रेंड ने मिलने के लिए बुलाया- फिर किडनैप कर मांगी 40 लाख की फिरौती

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल