कोटा लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक 65.38% मतदान, बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Published : Apr 26, 2024, 01:44 PM ISTUpdated : Apr 26, 2024, 07:20 PM IST
Om Birla

सार

राजस्थान के कोटा सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। यहां भाजपा के ओम बिरला और कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल प्रत्याशी हैं। 

कोटा। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में राजस्थान के 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए। इनमें से एक कोटा है। कोटा के मतदाताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के राजनीतिक भाग्य का फैसला किया। यहां सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। कोटा में भाजपा के ओम बिरला और कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल के बीच मुख्य मुकाबला हुआ है। बसपा ने यहां से धनराज यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।

शाम 5 बजे तक कोटा में 65.38% मतदान

कोटा में बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया। यहां शाम 5 बजे तक 65.38 फीसदी वोटिंग हुई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ जुटी थी। सुबह 10 बजे पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था। हालांकि बाद में आंधी-बारिश से राहत मिली। कई मतदान केंद्रों पर वोटरों की सुविधा के लिए लगाए गए टेंट आंधी के चलते उड़ गए। कई मतदान केंद्रों पर बारिश के चलते कीचड़ भी हो गया। मौसम सुहाना होने से मतदान करने के लिए घर से निकले लोगों को बड़ी राहत मिली है।

झूठ के आधार पर भ्रम फैला रहे हैं कांग्रेस के नेता

ओम बिरला ने मतदान के बाद मीडिया से बात की। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि ये चुनाव संविधान को बचाने की लड़ाई है। इस संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "संविधान बचाने की लड़ाई नहीं है। ये छूठ, फरेब के आधार पर भ्रम फैला रहे हैं। सामाजिक व्यवस्था बनी रहेगी। सामाजिक आरक्षण बना रहेगा। ये नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री कई बार सार्वजनिक मंचों से कह चुके हैं।"

2019 के लोकसभा चुनाव में कोटा में भाजपा को मिली थी जीत

कोटा में भाजपा की स्थिति मजबूत रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कोटा में भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला को 800051 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के रामनारायण मीना को 520374 वोट मिले थे। रामनारायण मीना को 279677 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Live: कर्नाटक में वोट डालने के कुछ मिनट बाद 91 साल की महिला की मौत

2014 में हुए आम चुनाव में भी कोटा में भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा के ओम बिरला को 644822 वोट मिले थे। कांग्रेस के इज्यराज सिंह को 444040 वोट मिले थे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी