राजस्था में महिला ने कूड़े पर दिया बच्चे को जन्म, वजह सुनकर दंग रह गए डॉक्टर

Published : Sep 30, 2024, 12:29 PM ISTUpdated : Sep 30, 2024, 12:31 PM IST
Latest Deeg News

सार

राजस्थान के डीग जिले में एक महिला ने कूड़े के ढेर पर बच्चे को जन्म दिया। महिला के साथ पहले से एक लड़का और एक लड़की भी थे। मौके पर मौजूद वकील और उनकी पत्नी ने महिला की मदद की और अस्पताल पहुंचाया।

डीग. राजस्थान के डीग जिले के कामां क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कूड़े के ढेर पर एक बच्चे को जन्म दिया। जन्म देने वाली महिला के साथ पहले से एक लड़का और एक लड़की थी। जब आसपास के लोगों ने महिला को दर्द से कहराते हुए देखा तो उसकी मदद की।

दर्दभरी है प्रसूता साहुनी की कहानी

फिलहाल महिला और उसके नवजात बच्चे दोनों को ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने बताया कि उसका नाम साहुनी है और उसके पति का नाम जाकिर है जो घाटी खानपुर से यहां पर आई। महिला अभी तक यह नहीं बता पा रही है कि वह यहां तक कैसे पहुंची और उसके परिवार के लोग वर्तमान में कहां है।

वकील की पत्नी ने अखबार के टुकड़े और घासफूस पर कराई डिलेवरी

महिला की मदद करने वाले एडवोकेट संजय कुमार ने बताया कि वह 5 बजे अपनी पत्नी के साथ बहन को छोड़ने चौराहे की तरफ गए थे। जहां हमने देखा कि एक महिला जोर-जोर से रो रही थी। जब पास जाकर देखा तो पता चला कि महिला प्रसव पीड़ा से परेशान हो रही है। एडवोकेट संजय की पत्नी ने उसके बाद महिला की मदद की और अखबार के टुकड़े और घासफूस के जरिए महिला की डिलीवरी करवाई।

वकील ने बताया प्रशासन का वो काला सच

एडवोकेट संजय ने बताया कि जब हमने इलाज के लिए एंबुलेंस को बुलाने की सोची तो एंबुलेंस को कॉल भी किया लेकिन एंबुलेंस के स्टाफ के द्वारा हमारा फोन रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद मैंने अपने दोस्त हरिओम मीणा को घटना के बारे में बताया तो उसने एंबुलेंस बुलवाई और इसके बाद महिला और उसके नवजात बच्चे को अस्पताल लेकर गए।

महिला के साथ नहीं था परिवार का कोई भी सदस्य

राजस्थान में इस तरह का यह पहला कोई मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल अभी कई सामाजिक संगठन अपने स्तर पर महिला के परिवार का पता लगाने में जुटे हुए हैं। परिवार का पता लगने के बाद महिला को परिवार के पास छोड़ दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें-माता-पिता ने गली-गली चूड़ियां बेचकर बेटे को बना दिया अफसर, दिल छू लेगी ये कहानी

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rare Crime of Rajasthan : 11वीं के छात्र ने किया 9वीं की छात्रा से रेप
कौन हैं विधायक अनीता जाटव, पूरे शहर में लगे इमेज डाउन करने वाले पोस्टर